पराली जलाने पर ताबड़तोड़ एक्शन : दो किसानों पर लगाया गया जुर्माना, सैटेलाइट से हो रही निगरानी

दो किसानों पर लगाया गया जुर्माना, सैटेलाइट से हो रही निगरानी
UPT | पराली जलाने पर ताबड़तोड़ एक्शन

Oct 12, 2024 19:37

प्रदेश में सरकार की सख्ती के बावजूद पराली जलाने की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला एटा से सामने आया है। यहां पराली जलाने के चलते दो किसानों पर तगड़ा जुर्माना लगाया गया है।

Oct 12, 2024 19:37

Short Highlights
  • पराली जलाने पर ताबड़तोड़ एक्शन
  • दो किसानों पर लगाया गया जुर्माना
  • सैटेलाइट से हो रही निगरानी
Etah News : प्रदेश में सरकार की सख्ती के बावजूद पराली जलाने की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला एटा से सामने आया है। यहां पराली जलाने के चलते दो किसानों पर तगड़ा जुर्माना लगाया गया है। दरअसल पूरे उत्तर प्रदेश में पराली जलने से रोकने के लिए सैटेलाइट के जरिए निगरानी की जा रही है।

मौके पर पहुंची थी टीम
दरअसल एटा के अवागढ़ विकासखंड की ग्राम पंचायत जिनावली में दो किसानों ने अपने खेत में पराली जला दी थी। इलाके में सैटेलाइट से निगरानी की जा रही थी। जब पराली जलने की जानकारी हुई, तो डीएम प्रेम रंजन सिंह ने उप कृषि निदेशक के नेतृत्व में एक टीम मौके पर भेजी।



दो किसान जला रहे थे पराली
टीम ने पाया कि ग्रामग्राम पंचायत जिनावली निवासी दो भाई रोहताश कुमार और मनोज कुमार अपने खेल में पराली जला रहे थे। इसके बाद दोनों पर 2500-2500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। दरअसल नियमों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में पराली जलाने पर 2 एकड़ से कम भूमि वाले किसानों को 2500 रुपये, 2 से 5 एकड़ भूमि वाले किसानों को 5000 रुपये और 5 एकड़ से अधिक भूमि वाले किसानों को 15000 रुपये जुर्माना देना पड़ेगा।

किसानों को किया गया आगाह
इस संबंध में किसानों को पहले भी आगाह किया जा चुका है। लेकिन बावजूद इसके किसान नहीं मान रहे हैं। अधिकारियों ने कहा है कि पराली जलाने की पुनरावृत्ति करने पर किसान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं कंबाइन हार्वेस्टर को बिना सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम के धान की कटाई करते पाए जाने पर उसे सीज कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- दीपावली के बाद ट्रेनों में सीटों की किल्लत : लखनऊ से दिल्ली-मुंबई लौटने वालों के लिए वेटिंग का संकट

यह भी पढ़ें- काशी विश्वनाथ मंदिर : विजयदशमी से शास्त्र सम्मत प्रसादम होगा उपलब्ध, अमूल को सौंपी गई जिम्मेदारी

Also Read