Aligarh News : गांधी परिवार ने क्यों छोड़ी अमेठी-रायबरेली सीट, सवाल से बचते रहे हुड्डा और राज बब्बर

गांधी परिवार ने क्यों छोड़ी अमेठी-रायबरेली सीट, सवाल से बचते रहे हुड्डा और राज बब्बर
UPT | दीपेन्द्र हुड्डा व राज बब्बर मीडियो को संबोधित करते हुए

Apr 03, 2024 18:04

सपा - कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी चौधरी बिजेंद्र सिंह के समर्थन में माहौल बनाने के लिए हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व अभिनेता राज बब्बर बुधवार को अलीगढ़ पहुंचे

Apr 03, 2024 18:04

Short Highlights
  • ईडी का कोई खौफ नहीं है 
  • अमेठी व रायबरेली के सवाल को टाल गये 
Aligarh News  : सपा-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी चौधरी बिजेंद्र सिंह के समर्थन में माहौल बनाने के लिए हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व अभिनेता राज बब्बर बुधवार को अलीगढ़ पहुंचे। वे केला नगर स्थित लिंक ताला के मालिक जफर आलम के यहां मीडिया से रूबरू हुए। भूपेंद्र हुड्डा ने बहुत से सवालों को अनसुना कर दिया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा रायबरेली और अमेठी के सवालों से बचते नजर आयें। भूपेन्द्र हुड्डा के लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि बेटा दीपेंद्र हुड्डा चुनाव लड़ रहा है। तीन महीने बाद हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसको लेकर तैयारी कर रहा हूं। भूपेन्द्र हुड्डा ने लोकसभा चुनाव में INDIA गठबंधन के बहुमत में आने का दावा किया। 

ईडी का कोई खौफ नहीं है
ईडी द्वारा कार्रवाई के सवाल पर कहा कि यह एक कानून है और इसका कोई खौफ नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कोई किसी से खौफ नहीं खाता है। वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को जेल में डालने के सवाल पर उन्होंने कहा कि न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है, जैसे संजय सिंह को राहत मिली है। वैसे उनको भी मिलेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी सरकारी एजेंसी का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए।  

अमेठी व रायबरेली के सवाल को टाल गये 
रायबरेली और अमेठी में गांधी परिवार के चुनाव नहीं लड़ने के सवाल का जवाब देने से बचते नजर आए। उन्होने कहा कि सोनिया गांधी राज्यसभा सदस्य हैं और राहुल गांधी वायनाड सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। बाकी पार्टी फैसला करेगी। भगवा की आंधी में गांधी परिवार के डरने के सवाल को टाल गये।   

कांग्रेस हाईकमान करेगा फैसला 
अमेठी और रायबरेली में अब तक प्रत्याशी नहीं उतारने के सवाल पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर भी जवाब नहीं दे पाए। जब उनसे पूछा गया कि क्या रायबरेली से लोकसभा का प्रत्याशी आपको बनाया जा रहा है। राज बब्बर ने जवाब दिया कि मेरे पास ऐसी कोई सूचना नहीं है। उन्होंने कहा कि अमेठी कांग्रेस पार्टी की बड़ी सीटों में से है। इसका फैसला कांग्रेस हाईकमान ही करेगा।

परिवार न्यायिक जांच की मांग कर रहा
लोकतंत्र को कमजोर करने के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि लोकतंत्र में पक्ष और विपक्ष दोनों मजबूत होना चाहिए, तभी लोकतंत्र मजबूत रहता है। संविधान बचाओ अभियान चला रहे हैं। संविधान के साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं होगी। मुख्तार अंसारी की कार्डियक अरेस्ट से मौत के बारे में उन्होंने कहा कि यहां लोकतंत्र की हत्या हुई है। न्याय व्यवस्था फेल है और उनका परिवार न्यायिक जांच की मांग कर रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच होनी चाहिए, ताकि उनके परिवार को संतुष्टि मिल सके। 

किसानों का रुख INDIA गठबंधन की तरफ ही है
जयंत चौधरी के INDIA गठबंधन से अलग होने पर उन्होंने कहा कि इसका असर किसानों पर पड़ेगा। किसान एक साल तक दिल्ली में बैठे रहे। मोदी सरकार को तीन कृषि कानून को वापस लेना पड़ा। 700 से ज्यादा किसानों ने अपनी जान गंवाई। किसानों का रुख INDIA गठबंधन की तरफ ही है। चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने पर कहा कि ऐसे व्यक्ति का सम्मान बहुत जरूरी है। अलीगढ़ में सपा-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी पर कहा कि रुझान में हम जीत रहे हैं। यूपी में कांग्रेस के बुरे हाल के सवाल पर कहा कि अभी नामांकन का दिन बाकी है और आखिरी समय तक चुनाव लड़े जाते हैं। 
 

Also Read

सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत, एक जख्मी, जानें कैसे हुई दुर्घटना...

26 Jul 2024 04:01 PM

हाथरस Hathras News : सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत, एक जख्मी, जानें कैसे हुई दुर्घटना...

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एटा अलीगढ़ नेशनल हाइवे पर शुक्रवार को एक टेंपो दूसरे वाहन से टकरा गया। इस हादसे में टेंपो में सवार दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल... और पढ़ें