पश्चिमी यूपी की सियासत : हाथरस की पूर्व सांसद सारिका सिंह ने थामा रालोद का दामन 

हाथरस की पूर्व सांसद सारिका सिंह ने थामा रालोद का दामन 
UPT | पूर्व सांसद सारिका सिंह।

Feb 03, 2024 00:35

पश्चिमी यूपी में समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल गठबंधन के तहत सात लोकसभा सीट जयंत चौधरी के खाते में आई है। जिसमें हाथरस लोकसभा सीट भी राष्ट्रीय लोकदल के पास रहेगी। शुक्रवार को सारिका सिंह अपने पति देवेंद्र सिंह बघेल के साथ जयंत चौधरी की पार्टी में शामिल होने की जानकारी दी है। 

Feb 03, 2024 00:35

Alighar News : लोकसभा चुनाव आते ही नेताओं के पार्टी छोड़ने और बड़ी पार्टी ज्वाइन करने को लेकर हलचल होनी शुरू हो गई है। हाथरस की पूर्व सांसद सारिका सिंह ने राष्ट्रीय लोकदल का दामन थाम लिया है। उन्हें उम्मीद है कि गठबंधन के तहत राष्ट्रीय लोकदल से उन्हें टिकट मिल सकता है। हाथरस का जातीय समीकरण उनके लिए सटीक बैठता है। इससे पहले वह समाजवादी पार्टी और भाजपा में रह चुकी हैं। 

पश्चिमी यूपी की सात सीट रालोद के खाते में है  
पूर्व सांसद सारिका सिंह और उनके पति देवेंद्र सिंह बघेल राष्ट्रीय लोकदल में शामिल हो गए हैं। 4 फरवरी को राया में राष्ट्रीय लोकदल की बड़ी जनसभा होने जा रही है। जनसभा से पहले सारिका सिंह ने रालोद का झंडा थाम लिया है। पश्चिमी यूपी में समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल गठबंधन के तहत सात लोकसभा सीट जयंत चौधरी के खाते में आई है। जिसमें हाथरस लोकसभा सीट भी राष्ट्रीय लोकदल के पास रहेगी। शुक्रवार को सारिका सिंह अपने पति देवेंद्र सिंह बघेल के साथ जयंत चौधरी की पार्टी में शामिल होने की जानकारी दी है। 

विधानसभा चुनाव में किया था रालोद का समर्थन
हालांकि विधानसभा चुनाव में ही उन्होंने राष्ट्रीय लोकदल प्रत्याशी का समर्थन किया था, लेकिन खुलकर किसी को बताया नहीं था। वही, हाथरस के जातीय समीकरण को देखते हुए सारिका सिंह राष्ट्रीय लोकदल में शामिल हो गई हैं। हाथरस लोकसभा सीट पर सारिका सिंह और उनके पति देवेंद्र सिंह बघेल ने अपनी दावेदारी भी जता दी है। 

टिकट पर अभी कुछ तय नहीं
राष्ट्रीय लोकदल हाथरस के जिलाध्यक्ष केशव चौधरी ने बताया कि समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल गठबंधन के तहत हाथरस लोकसभा सीट रालोद के खाते में आई है। सारिका सिंह और उनके पति देवेंद्र सिंह बघेल विधानसभा चुनाव के दौरान रालोद में शामिल हुए थे। उन्होंने बताया कि उनकी टिकट को लेकर अभी कुछ तय नहीं है। वहीं, रालोद की सदस्यता अपना चुके देवेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि पार्टी का जो आदेश होगा, उसका  पालन किया जाएगा।

हाथरस से रालोद-भाजपा गठबंधन से सारिका सिंह रह चुकी हैं सांसद  
2009 में राष्ट्रीय लोकदल का भाजपा के साथ गठबंधन था। तब सारिका सिंह हाथरस लोकसभा सीट से चुनाव जीती थीं। इसके बाद 2014 में सारिका सिंह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गई थीं। उस समय उन्हें आगरा से टिकट दिया गया था, लेकिन अंतिम समय पर टिकट रद्द कर दिया गया। वहीं 2019 में सारिका सिंह और उनके पति देवेंद्र सिंह बघेल भाजपा में शामिल हुए। समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल गठबंधन के बाद चुनावी समीकरण को देखते हुए एक बार फिर सारिका सिंह और देवेंद्र बघेल ने राष्ट्रीय लोकदल का दामन थाम लिया है। 
 

Also Read

अधिवक्ता को धमकाने का नया मामला दर्ज, जेल में बंद लोगों ने दी थी धमकी

6 Oct 2024 08:02 PM

कासगंज बहुचर्चित मोहिनी हत्याकांड में अब नया मोड़ : अधिवक्ता को धमकाने का नया मामला दर्ज, जेल में बंद लोगों ने दी थी धमकी

चर्चित मोहिनी हत्याकांड में अब एक नया मोड़ सामने आया है। इस मामले में जेल में बंद हत्यारोपी अधिवक्ता और तीन अन्य नामजद अधिवक्ताओं पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप दर्ज किया गया है। और पढ़ें