उत्तर प्रदेश के हाथरस में आज एक स्कूल में उस समय खलबली मच गई, जब क्लास रूम में नाग नागिन का जोड़ा दिखाई दिया। स्कूल में नाग नागिन के जोड़े को देखने के बाद स्कूल प्रबंधन ने छात्रों की सुरक्षा को देखते...
Hathras News : स्कूल के क्लास रूम में दिखा नाग नागिन का जोड़ा, वन विभाग ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
Aug 03, 2024 16:47
Aug 03, 2024 16:47
ये है पूरा मामला
हाथरस जिले की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव बांधनू में श्री रतन सिंह रोशन सिंह जूनियर हाईस्कूल है। रोजाना की तरह आज यहां छात्र छात्राएं पढ़ने के लिए आए थे। क्लास रूम में छात्रों की पढ़ाई चल रही थी। इसी दौरान कुछ बच्चों ने स्कूल के एक कमरे में नाग नागिन का जोड़ा देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया। स्कूल में मौजूद अध्यापकों की निगाह भी नाग नागिन के जोड़े पर पड़ी। नाग नागिन के जोड़े को देखकर स्कूल में मौजूद छात्र छात्राएं और अध्यापकों में खलबली मच गई। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए अध्यापकों ने स्कूल में छुट्टी कर दी और स्कूल में मौजूद नाग और नागिन के होने की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी। सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई।
घने जंगल में छोड़ा
स्कूल में नाग नागिन के होने की जानकारी वन विभाग को दी गई। वन विभाग की टीम भी मौके पर आ गई। टीम नाग नागिन के जोड़े को पकड़ने में लग गई। घंटों की मशक्कत के बाद टीम ने रेस्क्यू किया और घने जंगल में छोड़ दिया।
Also Read
28 Sep 2024 09:17 PM
10 वर्षों से फरार 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को थाना टप्पल पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पर दुष्कर्म का आरोप है। और पढ़ें