Hathras News : दो दिन पहले हुआ था माता पिता से झगड़ा, युवक ने उठाया सन्न करने वाला कदम...

दो दिन पहले हुआ था माता पिता से झगड़ा, युवक ने उठाया सन्न करने वाला कदम...
UPT | विलाप करते परिजन।

Oct 19, 2024 16:33

यूपी के हाथरस जिले के गांव पिहुरा में एक युवक ने फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया। परिवार के लोगों ने शनिवार की सुबह जब उसका शव घर के एक कमरे में फंदे पर लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। आनन फानन में शव को...

Oct 19, 2024 16:33

Hathras News : यूपी के हाथरस जिले के गांव पिहुरा में एक युवक ने फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया। परिवार के लोगों ने शनिवार की सुबह जब उसका शव घर के एक कमरे में फंदे पर लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। आनन फानन में शव को नीचे उतारा गया। युवक के आत्महत्या किए जाने की जानकारी के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने को नहीं दी है।

क्या है पूरा मामला
आपको बता दें कि कोतवाली सहपऊ क्षेत्र के गांव पिहुरा निवासी 28 वर्षीय धर्मेद्र का दो दिन पहले किसी बात को लेकर अपने माता पिता से विवाद हो गया था। उसके बाद युवक ने घर के कमरे में फंदे पर लटकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने शव को फंदे पर लटका देखा तो कोहराम मच गया। ग्रामीण भी मौके पर जमा हो गए। लेकिन, मृतक के परिजनों ने इस बात सूचना पुलिस को नहीं दी।

शव देखकर सन्न रह गए परिजन
माता पिता से युवक का घरेलू क्लेश चल रहा था। बीती रात धर्मेंद्र ने अपने घर के एक कमरे में फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। आज सुबह जब उसके शव को फांसी के फंदे पर लटका देखा तो परिवार के लोगों ने शव को नीचे उतारा। वहां अन्य ग्रामीण भी इकट्‌ठे हो गए। परिवार के लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी है। युवक की मौत के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है।

Also Read

  21 अक्टूबर को उपराष्ट्रपति व राज्यपाल समारोह में होंगे शामिल

19 Oct 2024 09:14 PM

अलीगढ़ राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह :  21 अक्टूबर को उपराष्ट्रपति व राज्यपाल समारोह में होंगे शामिल

भारत के उप राष्ट्रपति एवं  उत्तर प्रदेश के राज्यपाल का 21 अक्टूबर को राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में आगमन प्रस्तावित है। और पढ़ें