हाथरस में चूक आई सामने : बाबा के काफिले को निकालने के चक्कर में हादसा, पंडाल में भयानक उमस और गर्मी से भगदड़

बाबा के काफिले को निकालने के चक्कर में हादसा, पंडाल में भयानक उमस और गर्मी से भगदड़
UPT | हाथरस में बड़ा हादसा

Jul 02, 2024 19:14

हाथरस एटा बॉर्डर के पास स्थित रतिभानपुर में संत भोले बाबा का प्रवचन सुनने के लिए बहुत बड़ी संख्या में लोग जमा थे। पंडाल में भयानक उमस और गर्मी के कारण भगदड़ जैसी स्थिति बन गई...

Jul 02, 2024 19:14

Hathras News : हाथरस एटा बॉर्डर के पास स्थित रतिभानपुर में भगदड़ की वजह सामने आई है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सेवादारों ने बाबा के काफिले को निकालने के लिए भीड़ को रोक दिया। पंडाल में बहुत बड़ी संख्या में लोग जमा थे। भयानक उमस और गर्मी के कारण भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। 

सेवादारों की गलती सामने आई
एक खेत में साकार हरि बाबा का सत्संग चल रहा था। वहां बच्चों के साथ महिलाएं और पुरुष प्रवचन सुन रहे थे। दोपहर लगभग पौने दो बजे सत्संग खत्म हुआ, बाबा के अनुयायी बाहर सड़क की ओर जाने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि लगभग 50 हजार की संख्या में अनुयायियों को सेवादारों ने जहां-तहां रोक लिया। सेवादारों ने साकार हरि बाबा के काफिले को वहां से निकाला। उतनी देर तक वहां अनुयायी गर्मी और उमस में खड़े रहे। बाबा के काफिले के जाने के बाद जैसे ही सेवादारों ने अनुयायियों को जाने के लिए कहा, वहां उमस और गर्मी से भगदड़ की स्थिति बन गई।
भीड़ में दबे बच्चे और बुजुर्ग
भगदड़ में महिलाएं, बच्चे और पुरुष दब गए। स्थानीय लोगों ने आसपास के अस्पताल और एटा के हॉस्पिटल्स में घायलों को भेजा है। काफी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे घायल हैं। जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।  मरने वालों में 25 महिलाएं और 2 बच्चे हैं।

सीएम ने लिया संज्ञान
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुर्घटना का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने स्थिति की समीक्षा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है। स्थानीय प्रशासन को तत्काल कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है। इसमें घायलों को बिना विलंब के चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करना और उनकी देखभाल सुनिश्चित करना शामिल है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया है। साथ ही, उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है और प्रशासन को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है।

Also Read

जहरीले स्प्रे की वजह से भगदड़ मची, सत्संग में हाफ पैंट पहनकर आए थे 15-20 लोग

7 Jul 2024 05:59 PM

हाथरस हाथरस कांड में वकील का नया खुलासा : जहरीले स्प्रे की वजह से भगदड़ मची, सत्संग में हाफ पैंट पहनकर आए थे 15-20 लोग

हाथरस हादसे में नया मोड़ सामने आया है। हाथरस हादसे में मौत की वजह को लेकर साकार हरि के वकील एपी सिंह ने नया दावा पेश किया है... और पढ़ें