Hathras News : बीजेपी युवा मोर्चा की कार्यशाला हुई संपन्न, जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारी को दिए निर्देश

बीजेपी युवा मोर्चा की कार्यशाला हुई संपन्न, जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारी को दिए निर्देश
UPT | बीजेपी युवा मोर्चा की कार्यशाला

Feb 17, 2024 19:39

यूपी के हाथरस में बीजेपी युवा मोर्चा की एक कार्यशाला संपन्न हुई। जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह और प्रदेश अध्यक्ष प्राशुदत्त दिवेदी...

Feb 17, 2024 19:39

Hathras News : यूपी के हाथरस में बीजेपी युवा मोर्चा की एक कार्यशाला संपन्न हुई। जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह और प्रदेश अध्यक्ष प्राशुदत्त दिवेदी के निर्देश पर जिलाध्यक्ष अनुराग अग्निहोत्री ने अध्यक्षता की। जिसमें जिलाध्यक्ष अनुराग अग्निहोत्री ने पदाधिकारियों को अवगत कराते हुए बताया कि पूरे प्रदेश में चौबीस फरवरी से पांच मार्च तक प्रत्येक जिले में ग्राम पंचायत और वार्ड स्तर पर 35 हजार से ज्यादा स्थानों पर युवा चौपाल के कार्यक्रम आयोजित करेगा। जिसमे 18 से 35 वर्ष के बीस लाख युवाओं को जोड़ा जायेगा। 

यह है पूरी रूपरेखा 
आपको बता दें कि युवा चौपाल के कुशल क्रियान्वन के लिए प्रदेश भर में प्रत्येक मंडल में एक विस्तारक की योजना की गई है। प्रत्येक कार्यक्रम में 50 युवाओं की उपस्थिति सुनिश्चित करनी है। चौपाल में आए सभी युवाओं से सुझाव लिया जाएगा। वहीं 14 फरवरी को प्रदेश कार्यशाला में प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य, समस्त जिलाध्यक्ष मौजूद रहेंगे। साथ ही जिला कार्यशाला फिजिकल 15, 16, 17 फरवरी को जिले में रहने वाले पदाधिकारी मंडल महामंत्री अनिल अनिवर्ष रूप से बैठक में उपस्थित रहे। जिला कार्यशाला में प्रदेश क्षेत्र और जिला पदाधिकारियों को अपने गृह जनपद में एक एक मंडल का विस्तारक अनिवार्य बनाना है।

दस नमो योद्धा रहेंगे मौजूद
साथ ही विस्तारण अपने मंडल में होने वाले बीस युवा चौपाल आयोजनों के लिए जिम्मेदार होगा। वहीं मंडल कार्यशाला 19, 20, 21, 22 फरवरी को मंडल कार्यशाला में प्रदेश क्षेत्र और जिला पदाधिकारी मंडल में रहने वाले, मंडल विस्तारक मंडल पदाधिकारी शक्ति केंद्र संयोजक उस मंडल में बनाए गए दस नमो योद्धा इस कार्यशाला में मौजूद रहेंगे। बैठक में जिला उपाध्यक्ष भोलू पंडित, गजेंद्र राना जिला मंत्री, अरविंद दिवाकर, मंडल संयोजक कृष्णा पहलवान, सोनू बघेल नगर उपाध्यक्ष, रोहन पाठक, नवमतदातासम्मेलन अभियान के जिला संयोजक राघव शर्मा सह संयोजक गौरव चौधरी आदि उपस्थित रहे।

Also Read

पिता और भाई से है जान का खतरा, मुख्यमंत्री से लगाई सुरक्षा की गुहार 

19 Sep 2024 08:19 PM

अलीगढ़ एलीना खान से शिवांगी बनकर कलेक्ट्रेट में की शादी : पिता और भाई से है जान का खतरा, मुख्यमंत्री से लगाई सुरक्षा की गुहार 

गैर हिंदू संप्रदाय से ताल्लुक रखने वाली युवती ने हिंदू रीति रिवाज अपना कर कोर्ट में शादी कर ली। युवती ने तीन दिन पहले वीडियो वायरल कर परिजनों से जान का खतरा बताया था। और पढ़ें