एलीना खान से शिवांगी बनकर कलेक्ट्रेट में की शादी : पिता और भाई से है जान का खतरा, मुख्यमंत्री से लगाई सुरक्षा की गुहार 

पिता और भाई से है जान का खतरा, मुख्यमंत्री से लगाई सुरक्षा की गुहार 
UPT | युवती ने धर्म परिवर्तन कर कलेक्ट्रेट में की शादी।

Sep 19, 2024 23:43

गैर हिंदू संप्रदाय से ताल्लुक रखने वाली युवती ने हिंदू रीति रिवाज अपना कर कोर्ट में शादी कर ली। युवती ने तीन दिन पहले वीडियो वायरल कर परिजनों से जान का खतरा बताया था।

Sep 19, 2024 23:43

Short Highlights
  • शादी रजिस्टर करने के लिए पहुंची कलेक्ट्रेट 
  • भाई व पिता से बताया जान का खतरा  
  • वीडियो वायरल कर मुख्यमंत्री से मांगी थी सुरक्षा 
Aligarh News : गैर हिंदू संप्रदाय से ताल्लुक रखने वाली युवती ने हिंदू रीति रिवाज अपना कर कोर्ट में शादी कर ली। युवती ने वीडियो वायरल कर परिजनों से जान का खतरा बताया था। युवती ने पुलिस से सुरक्षा मांगी है। चार दिन पहले गैर हिंदू संप्रदाय की युवती एलीना ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया था, जिसमें उसने दूसरे संप्रदाय से जुड़े युवक से प्यार होने और परिजनों से जान का खतरा बताया था। इतना ही नहीं युवती को घर में बंधक बना कर टार्चर किया जा रहा था। युवती ने वीडियो वायरल कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मदद की गुहार लगाई थी। इस वीडियो को थाना खैर पुलिस ने जांच - पड़ताल  की थी।  जिसमें युवती द्वारा कही गई बात की सच्चाई सामने आई थी।  
शादी रजिस्टर करने के लिए पहुंची कलेक्ट्रेट 
थाना खैर क्षेत्र के रहने वाली एलीना खान ने धर्म परिवर्तन करके हिंदू युवक शौर्य सचिन से शादी कर ली। एलिना ने अपना नाम शिवांगी रखा है। गुरुवार को एलीना उर्फ शिवांगी और शौर्य सचिन कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अपनी शादी रजिस्टर करवाई।  

भाई व पिता से बताया जान का खतरा 
हालांकि एलीना उर्फ शिवांगी  का कहना है कि उसे अभी भी अपने भाई और पिता से जान का खतरा है। एलिना ने बताया की शादी के लिए घर वाले तैयार नहीं थे और जान से मारने की धमकी दे रहे थे। इसलिए वीडियो वायरल की थी, वही सोशल मीडिया से वीडियो हटाने का दबाव डाला जा रहा था।  फिर  पुलिस की सुरक्षा मिली . एलिना ने बताया कि धर्म परिवर्तन किया है और अब नाम शिवांगी वर्मा है। सनातन धर्म में अच्छा लग रहा है। एलिना ने बताया कि मेरे साथ अगर गलत घटना होगी है तो उसके जिम्मेदार उसके परिजन होंगे। शिवांगी ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। शौर्य ने बताया कि लड़की के घर वाले परेशान कर रहे थे। अब जाकर के कोर्ट में शादी रजिस्टर करवाई है।  

वीडियो वायरल कर मुख्यमंत्री से मांगी थी सुरक्षा 
इस दौरान करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर ज्ञानेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि तीन दिन पहले एलीना ने वीडियो वायरल कर मुख्यमंत्री से सुरक्षा की गुहार लगाई थी। एलीना शौर्य नामक हिंदू लड़के से शादी करना चाहती थी, लेकिन लड़की के परिजन शादी का विरोध कर रहे थे। लड़की को टॉर्चर किया जा रहा था। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया और सुरक्षा प्रदान की गई. एलिना को नारी निकेतन भेज दिया गया। लड़के की जान को खतरा है। इन दोनों ने करणी सेना से संपर्क किया। इनकी शादी की कार्रवाई को पूरी कराया गया है।  करनी सेना ने पुलिस से दोनों की सुरक्षा मांगी है। 

Also Read