Hathras News : कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन, डीएम को ज्ञापन, जानें क्यों है गुस्सा...

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन, डीएम को ज्ञापन, जानें क्यों है गुस्सा...
UPT | प्रदर्शन करते कांग्रेसी कार्यकर्ता।

Aug 06, 2024 16:09

उत्तर प्रदेश के हाथरस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में महिलाओं के साथ बढ़ते अपराधों को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष और जिलाध्यक्ष ने हाथरस में अज्ञात महिला की हत्या...

Aug 06, 2024 16:09

Hathras News : उत्तर प्रदेश के हाथरस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में महिलाओं के साथ बढ़ते अपराधों को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष और जिलाध्यक्ष ने हाथरस में अज्ञात महिला की हत्या और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। 

अब तक नहीं हुई महिला की पहचान
हाथरस जिले की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव टुकसान के पास कुछ दिन पूर्व झाड़ियों में एक अज्ञात महिला का शव मिला था। धारदार हथियार से महिला का गला और नाक, गालों को भी बुरी तरह काटा गया था। इस घटना को लेकर आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष ने जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश में बढ़ते अपराधों का भी मुद्दा उठाया। बाद में जिलाधिकारी आशीष पटेल को ज्ञापन दिया। 

प्रदेश में बढ़ रहे अपराध
महिला अपराधों को लेकर कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ रहे हैं। उसी को लेकर आज ज्ञापन दिया गया है। मृतक महिला की शिनाख्त होनी चाहिए और जो भी दोषी है, उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जहां भी महिलाओं के प्रति अपराध होगा, वहां कांग्रेस कार्यकर्ता जाएंगे। 

Also Read

केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह ने कहा - पहले के सरकारों में यूपी में होते थे जमीनों पर जबरन कब्जा

4 Oct 2024 09:43 PM

एटा Etah News : केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह ने कहा - पहले के सरकारों में यूपी में होते थे जमीनों पर जबरन कब्जा

जनपद में आज एक दिवसीय दौरे पर केंद्र सरकार के मंत्री एसपी सिंह बघेल पहुंचे। जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए अमेठी हत्याकांड पर पूछे गए सवाल पर... और पढ़ें