हाथरस कांड में बदायूं जिले के बिसौली गांव के रहने वाले किशोरी लाल की दर्दभरी कहानी सामने आई है। इनकी 42 वर्षीय पत्नी और 4 वर्ष के बेटे की मौत ने किशोरी लाल की दुनिया ही उजाड़...
Hathras Stampede : शादी के बीस साल बाद हुआ था बेटा, सत्संग में मां और मासूम की हुई भगदड़ में मौत
Jul 04, 2024 12:44
Jul 04, 2024 12:44
मैं जिंदा क्यों हूं...
एक मीडिया चैनल से बात करते हुए किशोरी लाल ने बताया कि कैसे उन्होंने समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपनी पत्नी और बेटे के शवों को देखा। इसके आगे बताया, 'पत्नी सत्संग के लिए गई थी और बच्चे को साथ लेकर गई थी। मैं खेती का सामान खरीदने के लिए कासगंज गया हुआ था। जब वापस आया, मैंने पत्नी को फोन लगाया। वहां से किसी अन्य व्यक्ति ने जवाब दिया और हुई भगदड़ के बारे में जानकारी दी। पता लगते ही अस्पताल की तरफ दौड़ा और वहां देखा कि हर तरफ लाशों के ढेर लगे हुए हैं।' किशोरी लाल ने गे बताया कि उस समय अस्पताल में अधिकांश महिलाएं और बच्चे थे। उनमें से कुछ को देखने के बाद मुझे पत्नी और बेटा स्ट्रेचर पर नजर आए। यह देखकर किशोरी लाल बिलख-बिलख कर रोने लगे और बोले कि मैं जिंदा क्यों हूं? मुझे भी उनके साथ चले जाना चाहिए था।'
ये भी पढ़े : हाथरस सत्संग हादसा : पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखकर कलेजा फटा, डॉक्टर भी हैरान, जानें कैसे हुई मौतें...
लोगों ने बताया...
स्थानीय निवासी सूर्यदेव यादव ने बताया कि घटना के समय उन्हें अपने आसपास के हालातों से बहुत हैरानी हुई। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने एक छोटी सी बच्ची को भी देखा, जिसकी उम्र 8-9 साल के बीच होगी, और उसको हाथों में उठाने की कोशिश की लेकिन बच्ची की स्थिति गंभीर थी। इसके आगे घटना के समय एटा से गुजर रहे सोनू शर्मा बताते हैं, 'मैं नेशनल हाईवे पर आयोजन स्थल के पास से गुजर रहा था और हालात देखकर हैरान रह गया। मैंने देखा कि लोग सड़क के किनारे मरे हुए पड़े हैं। मुझे बिल्कुल नहीं पता था कि क्या हुआ...।' मेरे सामने जो वाक्य थे, वो मैं कभी भूल नहीं सकता।" फिलहाल, उत्तर प्रदेश पुलिस बाबा की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दे रही है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विशेष जांच दल भी गठित करने का फैसला किया है।
Also Read
6 Oct 2024 09:39 AM
एटा जिले के थाना जसरथपुर क्षेत्र के गांव नगला चंदन का है, जहां एक अज्ञात महिला का शव बाजरे के खेत में पड़ा मिला। महिला का शव खेत में पड़ा होने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि जब ग्रामीण... और पढ़ें