ऑथर A K Sharma

एटा में बाजरे के खेत में मिला अज्ञात महिला का शव : इलाके में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

इलाके में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
UPT | खेत में महिला का शव मिला

Oct 06, 2024 10:17

एटा जिले के थाना जसरथपुर क्षेत्र के गांव नगला चंदन का है, जहां एक अज्ञात महिला का शव बाजरे के खेत में पड़ा मिला। महिला का शव खेत में पड़ा होने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि जब ग्रामीण...

Oct 06, 2024 10:17

Etah News :  एटा जिले में बाजरे के खेत में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। महिला का शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल में जुट गई। अब शिनाख्त के बाद ही पता चल पाएगा कि यह महिला कौन है,  कहां की रहने वाली थी और हत्या का कारण क्या था।

बाजरे के खेत में पड़ा मिला शव
मामला एटा जिले के थाना जसरथपुर क्षेत्र के गांव नगला चंदन का है, जहां एक अज्ञात महिला का शव बाजरे के खेत में पड़ा मिला। महिला का शव खेत में पड़ा होने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि जब ग्रामीण शौच व खेतों में घूमने जा रहे थे, तभी खेत में एक महिला का शव पड़ा मिला। जिसकी सूचना इलाकाई पुलिस को दी गई। महिला की हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची। उसके बाद डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। जहां टीम घटना स्थल की बारीकी से जांच कर रही है। 


शिनाख्त के बाद खुलेगा हत्या का राज
घटना की जानकारी मिलने पर सीओ अलीगंज सुधांशु शेखर भी वहां पहुंचे। उन्होंने भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। लेकिन अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शिनाख्त होने के बाद पता चलेगा कि यह महिला कौन थी और कहां रहती है। उसकी हत्या क्यों की गई और किसने की।

ये भी पढ़ें:- एटा मेडिकल कॉलेज में नई व्यवस्था : अब पास के बिना वार्ड में नहीं मिलेगा प्रवेश, एक मरीज-एक तीमारदार की नीति 
ये भी पढ़ें:- प्राथमिक विद्यालय में हंगामा : प्रधानाध्यापिका ने शिक्षामित्र को जड़ा थप्पड़, मारपीट का वीडियो वायरल

Also Read