हाथरस से बड़ी खबर : भगदड़ कांड में पुलिस की पहली बड़ी कार्रवाई, आरोपियों में से 20 लोग पुलिस ने पकड़े

भगदड़ कांड में पुलिस की पहली बड़ी कार्रवाई, आरोपियों में से 20 लोग पुलिस ने पकड़े
UPT | Breaking news

Jul 04, 2024 17:06

हाथरस में हुए भीषण भगदड़ कांड के मामले में पुलिस ने पहली बड़ी कार्रवाई की है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने इस मामले में 20 लोगों को पकड़ा है। गिरफ्तार किए गए लोगों में कुछ महिलाएं भी शामिल हैं।

Jul 04, 2024 17:06

Hathras News : हाथरस के बड़ी खबर सामने आ रही है। पुलिस ने भगदड़ कांड में पहली बड़ी कार्रवाई की है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने इस मामले में 20 लोगों को पकड़ा है। गिरफ्तार किए गए लोगों में कुछ महिलाएं भी शामिल हैं, जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। 

100 से अधिक लोगों के कॉल रिकॉर्ड की जांच
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हाथरस पुलिस 100 से अधिक लोगों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) की जांच कर रही है। इसके अलावा, प्रदेश के कई जिलों में दबिश जारी है। एडीजी जॉन आगरा ने कई जिलों से पुलिस टीमें बनाई हैं, जो इस मामले की जांच में जुटी हुई हैं। यह कदम घटना के पीछे के कारणों और जिम्मेदार लोगों की पहचान करने के लिए उठाया गया है।

साक्ष्य छिपाने का आरोप
घटना के बाद दर्ज की गई प्राथमिकी में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। आयोजकों पर साक्ष्य छिपाने और नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है। प्राथमिकी के अनुसार, आयोजकों ने अनुमति के लिए आवेदन करते समय वास्तविक भीड़ की संख्या छिपाई थी। उन्होंने 80,000 लोगों के लिए अनुमति मांगी थी, जबकि वास्तव में कार्यक्रम में लगभग 2.5 लाख लोग शामिल हुए।

गैर इरादतन हत्या समेत कई गंभीर धाराएं लगाईं
मुख्य सेवादार देवप्रकाश मधुकर और अन्य आयोजकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इनमें गैर इरादतन हत्या, गैर इरादतन हत्या करने का प्रयास, गलत तरीके से रोकना, लोक सेवक द्वारा जारी आदेश की अवज्ञा, और साक्ष्य मिटाने जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। पुलिस अब इस मामले की गहन जांच कर रही है और आने वाले दिनों में अधिक गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

इनकी हुई गिरफ्तारी

  1. राम लडै़ते यादव निवासी भानपुरा जनपद, मैनपुरी 
  2. उपेन्द्र सिंह यादव निवासी बाईपास एटा रोड, फिरोजाबाद
  3. मेघ सिंह निवासी  मौ दमदपुरा, हाथरस
  4. मंजू यादव निवासी कचौरा, हाथरस
  5. मुकेश कुमार निवासी न्यू कॉलोनी दमदपुरा, हाथरस
  6. मंजू देवी निवासी कचौरा, हाथरस
(आईजी ने इन लोगों की गिरफ्तारी की जानकारी दी है। इसके अलावा कई लोग हिरासत में हैं, जिनसे पूछताछ की जा रही है।)

Also Read

यूपी सरकार के मंत्री असीम अरुण बोले-हर परिवार की आय चार गुनी बढ़ानी है, तभी देश विकसित बन पाएगा

5 Oct 2024 05:57 PM

अलीगढ़ Aligarh News : यूपी सरकार के मंत्री असीम अरुण बोले-हर परिवार की आय चार गुनी बढ़ानी है, तभी देश विकसित बन पाएगा

यूपी सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण शनिवार को अलीगढ़ के खैर में आयोजित अमृत काल में सहभागिता कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे। और पढ़ें