Hathras News : हत्या के 30 साल बाद मिले नरकंकाल मामले के एक आरोपी की मौत, जानें पूरा मामला...

हत्या के 30 साल बाद मिले नरकंकाल मामले के एक आरोपी की मौत, जानें पूरा मामला...
UPT | मृतक राजवीर सिंह का फाइल फोटो।

Oct 05, 2024 10:06

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में 30 साल बाद जमीन से निकले नरकंकाल के मामले में पुलिस ने चार लोगों को आरोपी मानकर मुकदमा दर्ज किया था। अब इसी बहुचर्चित नरकंकाल कांड के एक आरोपी की शुक्रवार देर शाम मौत हो...

Oct 05, 2024 10:06

Hathras News : उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में 30 साल बाद जमीन से निकले नरकंकाल के मामले में पुलिस ने चार लोगों को आरोपी मानकर मुकदमा दर्ज किया था। अब इसी बहुचर्चित नरकंकाल कांड के एक आरोपी की शुक्रवार देर शाम मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले में पुछताछ शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक राजवीर को आरोपी बनाया था। राजवीर पिछले कुछ समय से बीमार चल रहा था।

30 साल पहले हुई थी हत्या
मुरसान क्षेत्र के गांव गिलोंदपुर निवासी पंजाबी सिंह ने अपने ही गांव के राजवीर सिंह के अलावा अपने दो भाई मुकेश, प्रदीप व मां उर्मिला पर अपने पिता बुद्ध सिंह की 30 साल पहले हत्या कर उनके शव को घर के आंगन में दफनाने का आरोप लगाया था। पंजाबी सिंह की तहरीर पर पुलिस ने इन चारों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पंजाबी सिंह के घर के आंगन की जब खोदाई कराई गई थी तो 8 फीट नीचे एक नरकंकाल मिला था। पंजाबी सिंह का कहना था कि यह नरकंकाल उसके पिता बुद्ध सिंह का है। पंजाबी सिंह की तहरीर पर पिछले दिनों पुलिस ने उसकी मां उर्मिला देवी, दो भाइयों के अलावा गांव के ही 78 वर्षीय एक वृद्ध राजवीर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। अब कल देर शाम हत्या के आरोपी राजवीर सिंह की मौत हो गई।

कई दिनों से बीमार थे राजवीर सिंह
78 साल के राजवीर सिंह कई दिनों से बीमार चल रहे थे। कुछ दिन पहले भी उनके शरीर में खून की कमी होने के कारण उन पर वृंदावन के अस्पताल में खून चढ़ाया गया था। राजवीर सिंह को उसका बेटा सोनई एक निजी चिकित्सक से दवा दिलाकर अपने गांव आ रहा था। इसी दौरान राजवीर सिंह की मौत हो गई। पुलिस भी अब मामले में गांव पहुंचकर पड़ताल कर रही है।

Also Read