Hathras News : सिक्योरिटी गार्ड कर रहे घायलों का इलाज, अस्पताल पहुंचे मंत्री से की गंभीर शिकायत...

सिक्योरिटी गार्ड कर रहे घायलों का इलाज, अस्पताल पहुंचे मंत्री से की गंभीर शिकायत...
UPT | घायलों से बात करते राज्यमंत्री।

Jul 04, 2024 12:02

यूपी के हाथरस जिले गांव फुलरई में मंगलवार को साकार विश्व हरि भोले बाबा उर्फ सूरजपाल के सत्संग में मची भगदड़ में 123 लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे में घायल 20 लोगों को हाथरस के जिला...

Jul 04, 2024 12:02

Hathras News : यूपी के हाथरस जिले गांव फुलरई में मंगलवार को साकार विश्व हरि भोले बाबा उर्फ सूरजपाल के सत्संग में मची भगदड़ में 123 लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे में घायल 20 लोगों को हाथरस के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन, जिला अस्पताल के वार्ड नंबर 6 में भर्ती घायलों ने अस्पताल में सही से इलाज न मिलने का आरोप लगाया है। घायलों के परिजनों ने आरोप लगाया है कि जिला अस्पताल में तैनात सिक्योरिटी गार्ड रात में मरीजों का इलाज करते हैं। कोई भी डॉक्टर या स्टाफ देखने नहीं आता है।

डॉक्टर अलीगढ़ जाने को कहते हैं
हादसे में घायल हुए लोगों से गुरुवार को मिलने पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति और सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र राणा से जिला अस्पताल के वार्ड में भर्ती घायलों ने सही से इलाज न मिलने की शिकायत की है। सिक्योरिटी गार्ड पर घायलों का इलाज करने और ब्लड प्रेशर नापने का आरोप लगाया है। अस्पताल में भर्ती घायलों का कहना है कि जिला अस्पताल में उन्हें सही इलाज नहीं मिल रहा है। घायलों के परिजनों का कहना है कि यहां इलाज की कोई सुविधा नहीं है। कहने पर डॉक्टर और स्टाफ अलीगढ़ ले जाने को कहते हैं। 

मरीजों को धमकाते हैं डॉक्टर
मरीजों के तीमारदारों का आरोप है कि रात की ड्यूटी पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड घायलों का इलाज करते हैं। कोई देखने नहीं आता है। मंत्री जी आते हैं, बोलकर चले जाते हैं, लेकिन फिर भी इलाज नहीं मिलता है। एक घायल के परिवार का यह भी कहना है कि हमें धमकाया जाता है। दो या तीन दिन तक ये न्यूज वाले आयेंगे, सरकार परेशान करेगी। उसके बाद तुम हमारे ही पास आओगे।

Also Read

एसआईटी ने शासन को भेजी रिपोर्ट, एडीजी ने की पुष्टि, इन पर गिर सकती है गाज

9 Jul 2024 12:11 AM

हाथरस हाथरस हादसा : एसआईटी ने शासन को भेजी रिपोर्ट, एडीजी ने की पुष्टि, इन पर गिर सकती है गाज

हाथरस में कथित भोले बाबा के सत्संग में उमड़ी भीड़ को संभालने के लिए स्थानीय प्रशासन ने पर्याप्त इंतजाम नहीं किए थे। इस मामले में अब तक सामने आए इनपुट के बाद प्रदेश सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। और पढ़ें