Hathras News : 18 साल के युवक की दिनदहाड़े हत्या से सनसनी, मर्डर और सुसाइड के बीच उलझी पुलिस

18 साल के युवक की दिनदहाड़े हत्या से सनसनी, मर्डर और सुसाइड के बीच उलझी पुलिस
UPT | मृतक का फाइल फोटो।

Oct 21, 2024 10:45

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के गांव अखईपुर में दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक का शव लहूलुहान हालत में गांव के बाहर सड़क पर मिला। शव के पास से एक तमंचा भी बरामद हुआ है। मृतक के...

Oct 21, 2024 10:45

Hathras News : उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के गांव अखईपुर में दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक का शव लहूलुहान हालत में गांव के बाहर सड़क पर मिला। शव के पास से एक तमंचा भी बरामद हुआ है। मृतक के कनपटी पर गोली लगी थी। मृतक का मोबाइल फोन भी मौके से गायब था। ग्रामीणों की सूचना पर इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव अखईपुर निवासी 18 वर्षीय जतिन के रूप में हुई है। 

क्या है पूरा मामला
मृतक के पिता तेजपाल सिंह ने बताया कि जतिन मथुरा में अपने चचेरे भाई के पास रहकर कंप्यूटर का कोर्स कर रहा था। दो दिन पहले ही गांव लौटा था। उन्होंने बताया कि जतिन घर से पैदल घूमने निकला था। कुछ देर के लिए प्रधान के यहां भी बैठा। इसके बाद मेंडू कस्बे की ओर निकल गया। कुछ देर के बाद गांव के बाहर सड़क पर उसका शव पड़े होने की सूचना मिली। परिजनों ने दावा किया है कि जतिन की गोली मारकर हत्या की गई है। 

आरोपियों की तलाश में पुलिस
घटनास्थल से उसका मोबाइल फोन भी गायब है। परिजनों के अनुसार, जतिन की किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं थी। मृतक के पिता तेजपाल खेती-बाड़ी करते हैं। जतिन उनका इकलौता बेटा था। पुलिस अब घटना की छानबीन कर रही है। वह युवक की हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है।

Also Read

मुठभेड़ में चूहा और बैगन समेत छह गिरफ्तार, पुलिस की गोली से दो बदमाश जख्मी...

21 Oct 2024 11:12 AM

हाथरस Hathras News : मुठभेड़ में चूहा और बैगन समेत छह गिरफ्तार, पुलिस की गोली से दो बदमाश जख्मी...

यूपी के हाथरस जिले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पशु चोरी के छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। मुठभेड़ में घायल दोनों बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया... और पढ़ें