Hathras News : मुठभेड़ में चूहा और बैगन समेत छह गिरफ्तार, पुलिस की गोली से दो बदमाश जख्मी...

मुठभेड़ में चूहा और बैगन समेत छह गिरफ्तार, पुलिस की गोली से दो बदमाश जख्मी...
UPT | मुठभेड़ में घायल बदमाश।

Oct 21, 2024 12:19

यूपी के हाथरस जिले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पशु चोरी के छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। मुठभेड़ में घायल दोनों बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया...

Oct 21, 2024 12:19

Hathras News : यूपी के हाथरस जिले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पशु चोरी के छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। मुठभेड़ में घायल दोनों बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

क्या है पूरा मामला
बीती 10 अक्टूबर को सासनी क्षेत्र के गांव खेड़ा फिरोजपुर से बदमाशों ने हथियारों की बल घर में बंधे पशुओं को जबरन गाड़ी में लादकर ले गए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश में जुटी हुई थी। आखिर, रविवार की देर रात सासनी में नानऊ रोड पर कौमरी बम्बा के पास सासनी कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम की बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की मुठभेड़ में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाकर इनके चार अन्य साथियों को भी पकड़ लिया। 

गिरफ्त में आए बदमाश
पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाशों में मुकीम उर्फ चूहा और अरमान उर्फ फरमान शामिल हैं। इन दोनों को पुलिस ने घायल हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने कांबिंग कर इनके चार अन्य साथी बैंगन उर्फ कप्तान, तिलक, शशि और भुल्लन उर्फ आसिफ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से तमंचे, चाकू, रस्सी, बाइक और 20,500 रुपये नगद बरामद किए हैं। 

क्या कहती है पुलिस
अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि ये सभी शातिर किस्म के अपराधी हैं। इन पर पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं। इन्होंने कुछ दिन पूर्व पशु चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। इनके पास से अवैध असलहे बरामद किए गए हैं। चार अन्य बदमाशों की कांबिंग के दौरान गिरफ्तारी की गई है।

Also Read

एटा में औद्योगिक क्षेत्र को मिलेगा बढ़ावा, यूपीसीडा ने निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा

21 Oct 2024 01:24 PM

अलीगढ़ बदलता उत्तर प्रदेश : एटा में औद्योगिक क्षेत्र को मिलेगा बढ़ावा, यूपीसीडा ने निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा

अलीगढ़ मंडल में औद्योगिक विकास को गति देने और निवेश बढ़ाने के प्रयासों के तहत उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) ने एटा में नए औद्योगिक क्षेत्र की घोषणा की है। और पढ़ें