Hathras News : विवाहिता से रेप के आरोपी को 10 साल की सजा, जानें कैसे किया था घिनौना काम...

विवाहिता से रेप के आरोपी को 10 साल की सजा, जानें कैसे किया था घिनौना काम...
UPT | जिला एवं सत्र न्यायालय, हाथरस।

Sep 24, 2024 11:23

यूपी के हाथरस जिले में न्यायालय ने शादीशुदा महिला से रेप करने के आरोपी को दोषी मानते हुए 10 साल की कैद की सजा सुनाई है। उस पर अर्थदंड भी लगाया गया है। कोर्ट की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने रेप के दोषी को...

Sep 24, 2024 11:23

Hathras News : यूपी के हाथरस जिले में न्यायालय ने शादीशुदा महिला से रेप करने के आरोपी को दोषी मानते हुए 10 साल की कैद की सजा सुनाई है। उस पर अर्थदंड भी लगाया गया है। कोर्ट की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने रेप के दोषी को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है।

ये है पूरा मामला
हाथरस जिले की कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने थाना हाथरस जंक्शन में यह मुकदमा दर्ज कराया था कि 2 अगस्त 2021 की रात करीब आठ बजे जब उसकी पत्नी शौच के लिए खेत पर जा रही थी, तो रास्ते में गांव के ही एक युवक यतेंद्र कुमार उर्फ सचिन ने उसकी पत्नी को पकड़ लिया। आरोपी युवक ने खेत में ले जाकर उसकी पत्नी के साथ रेप किया। शोर मचाने पर जब भाभी पहुंची तो यह युवक पत्नी के साथ मारपीट कर वहां से भाग गया। इस तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और पीड़िता का डाक्टरी परीक्षण कराया।

10 साल का कारावास
विवेचना अधिकारी ने जांच के बाद न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। इस मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, रामप्रताप सिंह के न्यायालय में हुई। दोनों पक्षों के जिरह सुनने के बाद न्यायालय ने आरोपी यतेंद्र को दोषी मानते हुए उसे 10 साल की कैद और अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड न देने पर उसे अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा। 

Also Read

एटा में ट्रैफिक पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, इनका काटा चालान

24 Sep 2024 04:40 PM

एटा सुरक्षित रहें और नियमों का पालन करें : एटा में ट्रैफिक पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, इनका काटा चालान

एटा में यातायात पुलिस ने मंगलवार को एक महत्वपूर्ण वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के तहत, पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 136 वाहनों के चालान किए। और पढ़ें