जम्मू में आतंकी हमले में शहीद हुए सुभाष चंद्र : हाथरस पहुंचा पार्थिव शरीर, सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

हाथरस पहुंचा  पार्थिव शरीर, सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई
UPT | शहीद की अंतिम विदाई

Jul 25, 2024 20:48

जम्मू कश्मीर के राजौरी में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद सुभाष चंद्र का पार्थिव शरीर उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के गांव नगला मनी पहुंचा...

Jul 25, 2024 20:48

Hathras News : जम्मू कश्मीर के राजौरी में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद सुभाष चंद्र का पार्थिव शरीर उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के गांव नगला मनी पहुंचा। शहीद सुभाष चंद्र का पार्थिव शरीर का उसका गांव में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उससे पहले जब उसका पार्थिव शरीर सेना की टुकड़ी सादाबाद लेकर पहुंची, तो वहां से हजारों लोगों की भीड़ शहीद को श्रद्धांजलि देने के लिए उमड़ पड़ी।

नम आंखों से शहीद को श्रद्धांजलि दी
हजारों की तादाद में लोगों ने नम आंखों से शहीद को श्रद्धांजलि दी। इससे पहले सेना की गाड़ी शहीद के पार्थिव शरीर को लेकर आई तो उसके साथ काफी तादाद में लोग तिरंगा लेकर आए। सेना से आई टुकड़ी ने शोक शस्त्र की रस्म अदा की और शहीद को सलामी दी। पूरा माहौल जब तक सूरज चांद रहेगा, शहीद सुभाष का नाम रहेगा, सुभाष अमर रहे, भारत माता की जय, वंदे मातरम, पाकिस्तान मुर्दाबाद जैसे नारों से गूंज उठा।

अंतिम दर्शन करने हजारों लोगो की भीड़ उमड़ी
शहीद के अंतिम दर्शन करने हजारों लोगो की भीड़ उमड़ी। सेना के अधिकारियों के अलावा प्रशासनिक अधिकारियों और राजनेताओं ने शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इससे पहले अधिकारियों और राजनेताओं ने शहीद के परिजनों को सांत्वना दी। शोक शस्त्र की रस्म अदा होने के बाद शहीद सुभाष के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार हुआ। सुभाष की पत्नी कांति और परिवार की अन्य महिलाओं का रो-रो कर बुरा हाल था।

यह सभी रहे मौजूद
शहीद के गांव में हाथरस जिले के जिलाधिकारी आशीष कुमार, पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल, सांसद अनूप प्रधान, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, सादाबाद विधायक प्रदीप कुमार उर्फ गुड्डू चौधरी, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर, भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, रालोद जिलाध्यक्ष केशव देव चौधरी मौजूद थे।

शहीद की मां पुष्पा देवी ने कहा...
शहीद की मां पुष्पा देवी का कहना है कि उसे अपने बेटे की शहादत पर गर्व है। उसका बेटा भारत मां का बेटा था। उसने देश की खातिर अपने प्राणों की कुर्बानी दी है। सुभाष की चिता को उसके भाई बलदेव ने मुखाग्नि दी। सुभाष की पत्नी कांति 8 माह की गर्भवती है और शहीद सुभाष चंद्र अपने पीछे डेढ़ साल की एक मासूम बेटी रितिका को छोड़ा। बेटे की चिता को देख पिता की हालत भी बिगड़ी।

Also Read

कर्ज और धमकियों से परेशान होने की बात सामने आई

7 Sep 2024 10:03 PM

कासगंज पेड़ से लटका मिला शिक्षक का शव : कर्ज और धमकियों से परेशान होने की बात सामने आई

कासगंज के सोरों कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक शिक्षक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका हुआ मिला। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। और पढ़ें