Aligarh News : रमजान में एएमयू के हॉस्टलर्स हिन्दू छात्रों को खाने में हो रही परेशानी, प्रोटेस्ट के बाद...

रमजान में एएमयू के हॉस्टलर्स हिन्दू छात्रों को खाने में हो रही परेशानी, प्रोटेस्ट के बाद...
UPT | एएमयू प्रशासनिक भवन के सामने प्रदर्शन करते छात्र

Mar 14, 2024 12:37

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविदायलय में रमजान माह में हिन्दू छात्रों को नाश्ते और लंच में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसको लेकर छात्रों ने प्रशासनिक भवन के सामने प्रदर्शन भी किया।

Mar 14, 2024 12:37

Short Highlights
  • रमजान में रोजे नहीं रखने वाले वर्ग को नजरअंदाज किया गया 
  • विश्वविद्यालय प्रशासन ने दिया भरोसा
Aligarh News : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के हॉस्टल में रोजा को लेकर विशेष समुदाय के छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेष समुदाय के छात्रों को हॉस्टल में दोपहर के खाने को नजरअंदाज किया जा रहा है। हॉस्टल में रहने वाले हिंदू छात्र बाहर जाकर लंच करने को मजबूर हैं। रमजान शुरू हो गये हैं। रोजे के अनुसार, मुस्लिम छात्रों को सुबह का नाश्ता चार बजे मिलता है। हिन्दू छात्र दोपहर का खाना नहीं खा पा रहे हैं। उन्हें सीधे रात को ही भोजन मिल पा रहा है। इससे हिंदू छात्रों को पूरा दिन रोजे की तरह ही बिताना पड़ रहा है। प्रभावित छात्रों ने खाने की टाइमिंग को लेकर प्रदर्शन किया। कुलपति को पत्र भेजकर रोजे के दौरान हो रही परेशानी के बारे में बताया गया। 

विश्वविद्यालय प्रशासन ने दिया भरोसा
हिन्दू छात्रों ने बुधवार को एएमयू प्रशासनिक भवन के सामने प्रदर्शन किया। छात्रों की मांगों को लेकर भरोसा दिया गया और डीएसडब्ल्यू (डीन वेलफेयर स्टूडेंट) ने रोजे से प्रभावित छात्रों को दिन के भोजन की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया है।

रोजे नहीं रखने वालों को नजरअंदाज किया 
छात्रों ने एकेडमिक काउंसिल के खिलाफ भी नारेबाजी की। छात्र आदित्य प्रताप सिंह का कहना है कि पिछले हफ्ते एकेडमिक काउंसिल ने एक मीटिंग की थी। जिसमें टाइम टेबल बदल दिया गया। सुबह 8 बजे से लेकर 2:30 बजे तक रेगुलर क्लास रहेगी। वहीं, दोपहर में छात्रों के हास्टल में लंच का समय दो बजे का है। जिसके चलते लंच के समय छात्र क्लास में व्यस्त रहेंगे और दोपहर का भोजन नहीं कर पाएंगे। छात्रों ने आरोप लगाया कि एक वर्ग को नजरअंदाज किया जा रहा है। जो छात्र रोजा नहीं रख रहे हैं, उन्होंने भोजन के समय में बदलाव की मांग की है। हालांकि छात्रों के प्रोटेस्ट के बाद रोजा नहीं रखने वाले छात्रों के लिए सुबह 7 बजे से 8:30 बजे तक नाश्ते की व्यवस्था की गई है। साथ ही दोपहर का भोजन तीन बजे तक मिलेगा।

Also Read

दो और सेवादार पुलिस के हत्थे चढ़े, अब तक 11 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी, अन्य की तलाश जारी

8 Jul 2024 12:12 AM

हाथरस हाथरस हादसा : दो और सेवादार पुलिस के हत्थे चढ़े, अब तक 11 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी, अन्य की तलाश जारी

पुलिस अधीक्षक हाथरस निपुण अग्रवाल ने बताया कि पुलिस टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी, तलाश व दबिश अभियान में जुटीं हैं। इसी क्रम में हाथरस रेलवे स्टेशन से 42 वर्षीय दुर्वेश पुत्र बालादीन निवासी शिवनगर बेवर मैनपुरी व 25 वर्षीय दलवीर पुत्र गयादीन रामकिशनपुर बेवर मैनपुरी को गिरफ्तार क... और पढ़ें