Kasganj News : गन्ना मूल्य बढ़ोतरी के लिए किसानों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा

गन्ना मूल्य बढ़ोतरी के लिए किसानों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा
Uttar Pradesh times | किसानों का प्रदर्शन

Jan 02, 2024 18:43

कासगंज में किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी के लिए प्रदर्शन किया। किसान यूनियन के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कासगंज के जिला मुख्यालय पहुंचे।जहां किसानों ने धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन जिला प्रशासन के अधिकारियों को सौंपा।

Jan 02, 2024 18:43

Short Highlights
  • किसान यूनियन के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए जिला मुख्यालय पहुंचे
  • भाकियू अराजनैतिक संगठन के जिलाध्यक्ष संजय प्रजापति के नेतृत्व में किया प्रदर्शन
Kasganj (आयुष भारद्वाज) :  उत्तर प्रदेश में किसान गन्ना के बकाया भुगतान और गन्ना की कीमतों में बढ़ोतरी कर गन्ना का मूल्य घोषित करने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। मंगलवार को कासगंज जिले में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक संगठन के जिलाध्यक्ष संजय प्रजापति के नेतृत्व में दर्जनों किसानों ने नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। किसान नारेबाजी करते हुए कासगंज के जिला मुख्यालय पहुंचे,जहां गन्ना का पिछला बकाया और गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन जिला प्रशासन के अधिकारियों को दिया।

पंजाब और हरियाणा में गन्ना मूल्य घोषित
वहीं किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष संजय प्रजापति ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से गन्ना पेराई सत्र 2023-24 के गन्ना मूल्य निर्धारण अभी तक नहीं किया गया है। मुख्यमंत्री ने 25 सितंबर को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात में गन्ना मूल्य में वृद्धि किए जाने का भरोसा दिया था। लेकिन गन्ना मूल्य में वृद्धि नहीं हुई, जबकि पंजाब एवं हरियाणा में गन्ना मूल्य घोषित किया जा चुका है।

Also Read

 चौराहे से 50 मीटर की परिधि में ई-रिक्शा खड़ा करना प्रतिबंधित, ई-रिक्शा चालकों के लिए 12 रूट निर्धारित

21 Sep 2024 07:57 PM

अलीगढ़ जाम से बचाने की नगर निगम की कवायद : चौराहे से 50 मीटर की परिधि में ई-रिक्शा खड़ा करना प्रतिबंधित, ई-रिक्शा चालकों के लिए 12 रूट निर्धारित

शहर में अव्यस्थित ई रिक्शों के चौराहे पर खड़े होने के कारण आम नागरिकों को जाम जैसी परेशानी जूझना पड़ता है। इससे निज़ात दिलाने के लिये नगर निगम कवायद कर रहा है। और पढ़ें