Aligarh News :  प्रेमिका सोने- चांदी के आभूषण बनवाने की डिमांड करती थी, प्रेमी ने कर दी सिर काटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार   

 प्रेमिका सोने- चांदी के आभूषण बनवाने की डिमांड करती थी, प्रेमी ने कर दी सिर काटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार   
UPT | महिला की हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Jun 30, 2024 17:04

अलीगढ़ में पुलिस ने महिला की सिर काट कर हत्या के मामले में घटना का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Jun 30, 2024 17:04

Short Highlights
  • सीसीटीवी फुटेज से पहचाना गया आरोपी 
  • महिला की डिमांड बढ़ रही थी 
  • महिला से प्रेम करता था इसलिए पैसे देता था 
  • पैसों की गलत डिमांड करना बना अपराध का कारण 
Aligarh News : अलीगढ़ में पुलिस ने महिला की सिर काट कर हत्या के मामले में घटना का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। एक दिन पहले महिला की सिर कटी लाश छर्रा अड्डा पुल के नीचे ड्रम में मिली थी। वहीं, पुलिस ने 24 घंटे में हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। वारदात में महिला के प्रेमी  रिक्शा चालक हजारीलाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर केस का खुलासा किया है। जिसमें आरोपी की निशान देही पर विष्णुपुरी में खाली प्लॉट से महिला का सिर बरामद किया गया । यह घटना थाना क्वार्सी इलाके की है। 

सीसीटीवी फुटेज से पहचाना गया आरोपी 

शुक्रवार देर  रात छर्रा पुल अड्डा के पास क्वार्सी क्षेत्र में खाली प्लॉट में कूड़े के ढेर में रखे ड्रम से 45 वर्षीय महिला का सिर कटा शव बरामद हुआ था। शव पर सलवार कुर्ता पहना हुआ था। जांच के  दौरान इलाके में आने - जाने वाले सभी रास्तों के सीसीटीवी कैमरे के वीडियो फुटेज चेक किए गए। वहीं, रिक्शा पर प्लास्टिक का ड्रम ले जाते हुए एक व्यक्ति दिखाई दिया। रिक्शे पर लिखे गुरु नामक शब्द से पुलिस को एक दुकानदार ने उसकी पहचान बताई। वहीं, व्यक्ति की पहचान रेलवे स्टेशन के आस - पास रहना बताया गया। पुलिस ने व्यक्ति की छान-बीन किया और व्यक्ति की पहचान मडराक इलाके के रहने वाले हजारीलाल के रूप में हुई। पुलिस ने हजारीलाल को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पूछताछ में हजारी लाल टूट गया और घटना करना स्वीकार कर लिया। 

महिला की डिमांड बढ़ रही थी 

हजारीलाल ने स्वीकार किया कि वह महिला का खर्च उठाता था। जिस वजह से वह परेशन हो गया था। महिला सोने - चांदी के आभूषणों की डिमांड करने लगी थी। कर्ज लेकर उसकी ख्वाहिशें पूरी कर रहा था। महिला का नाम वीनेश था और पिछले तीन साल से अफेयर चल रहा था। महिला का पति विकलांग है। वहीं हजारीलाल की पत्नी की भी मौत हो चुकी थी। जिसके बाद वह वीनेश के करीब आ गया था। हजारीलाल ने बताया की महिला की डिमांड बढ़ती जा रही थी, ऐसे में पैसे कहाँ से लाकर देता। 

महिला से प्रेम करता था इसलिए पैसे देता था 

हजारीलाल ने बताया कि महिला का गला दबा कर हत्या कर दी, फिर ड्रम खरीद कर लाया। जिसमें उसका शव रखा। धड़ छर्रा पुल अड्डे पुल के पास और सिर पालीथीन में रख विष्णुपुरी इलाके के खाली प्लॉट में फेंका था। हजारीलाल ने बताया की सारा पैसा महिला ले लेती थी और बच्चों के लिए कुछ नहीं पहुंच रहा था। हजारीलाल ने बताया कि उससे शारीरिक संबंध नहीं हुये, केवल पैसे लेने के संबंध बना रखे थे। मैं उससे प्रेम करता था, इसलिए पैसे देता था। मैंने सोचा था कि कभी न कभी मेरे पास जरुर आएगी। वीनेश ने भी कहा था कि मैं तुमसे प्रेम करती हूं और मेरे लिए सोने- चांदी के आभूषण बनवा दो, तभी पास आने दूंगी। सोने के कुंडल और चांदी की तोड़ियां बनाने की मांग करती थी, इतने पैसे कहां से लाता ?  

पैसों की गलत डिमांड करना बना अपराध का कारण 

घटना के बारे में क्षेत्राधिकारी सिविल लाइन अमृत जैन ने बताया कि एक दिन पहले थाना क्वार्सी क्षेत्र में अज्ञात महिला का सिर कटा हुआ शव बरामद हुआ था। स्थानीय पुलिस ने इसे संज्ञान में लेते हुए फील्ड यूनिट के साथ महत्वपूर्ण साक्ष्यों का संकलन किया । सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने एक अपराधी को हिरासत में लिया। अपराधी ने अपना गुनाह कुबूल किया है। इस पूरी घटना का उद्देश्य प्रेम संबंध और पैसों की गलत डिमांड किया जाना बताया जा रहा है। इस अपराधी के कब्जे से आला कत्ल, महिला का कटा हुआ सिर और खून से रंगी शर्ट बरामद किया है. घटना के मामले में थाना क्वार्सी में 545/24 अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोपी को जेल भेजा जा रहा है। 

Also Read

चार चूक जिन्होंने सत्संग को श्मशान बना दिया

3 Jul 2024 02:50 PM

हाथरस हाथरस का हत्यारा पंडाल : चार चूक जिन्होंने सत्संग को श्मशान बना दिया

उत्तर प्रदेश के हाथरस में सत्संग के दौरान मची भगदड़ में 121 लोगों की जान चली गई। मरने वालों में अधिकतर महिलाएं और बच्चे हैं। लेकिन आखिर इतना बड़ा हादसा हुआ कैसे? क्या प्रशासन के इंतजाम पर्याप्त नहीं थे या फिर वजह कुछ और थी? और पढ़ें