Ghaziabad News : गाजियाबाद में पड़ोसी ने किशोर का कान काटा, एक गिरफ्तार

गाजियाबाद में पड़ोसी ने किशोर का कान काटा, एक गिरफ्तार
UPT | लोनी कस्बे के बॉर्डर थाना

Jul 04, 2024 01:52

साथी आशीष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने रोहित के एक साथी आशीष को गिरफ्तार कर दिया है।

Jul 04, 2024 01:52

Short Highlights
  • घायल किशोर को अस्पताल में भर्ती,
  • लोनी के पंचवटी कॉलोनी का मामला
  • कान शरीर से अलग होकर गिरा 
Ghaziabad News : गाजियाबाद लोनी कस्बे के बॉर्डर थाना क्षेत्र के पंचवटी कॉलोनी में पड़ोसी ने अपने साथी के साथ मिलकर मारपीट के बाद एक किशोर का कान दांतों से काट लिया।  कान जब तक शरीर से अलग नहीं हुआ उसने कान नहीं छोड़ा। घायल किशोर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

पंचवटी कॉलोनी में रहने वाले जस्सी ने बताया
पंचवटी कॉलोनी में रहने वाले जस्सी ने बताया कि पड़ोसी रोहित और उसके एक साथी ने मिलकर उनके 17 वर्षीय बेटे अक्षय के साथ मारपीट की। मारपीट के बाद पड़ोसी रोहित ने उनके बेटे अक्षय का कान अपने दांतों से काट दिया। कान को शरीर से अलग कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। परिजनों ने घायल अक्षय को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि रोहित ने अक्षय के माता-पिता को कुछ बोल दिया था।

मारपीट के बाद कान काट दिया
माता-पिता गलत बोलने पर अक्षय का रोहित से झगड़ा हो गया था। झगड़े के चलते आरोपियों ने मारपीट के बाद कान काट दिया। अंकुर बिहार एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रोहित और उसके साथी आशीष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने रोहित के एक साथी आशीष को गिरफ्तार कर दिया है। फरार रोहित की तलाश की जा रही है। पुलिस जांच में पैसों का विवाद सामने नहीं आया है।

Also Read

हाईकोर्ट पहुंचा मामला, अदालत ने कहा- तीन दिन में करो ये काम

5 Jul 2024 10:19 PM

गौतमबुद्ध नगर आइसक्रीम में कनखजूरा : हाईकोर्ट पहुंचा मामला, अदालत ने कहा- तीन दिन में करो ये काम

न्यायमूर्ति मनमीत पी.एस. अरोड़ा ने इस मामले की सुनवाई करते हुए एक महत्वपूर्ण आदेश पारित किया है। अदालत ने ग्राहक को अगले आदेश तक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इस तरह की सामग्री पोस्ट करने और अपलोड करने पर रोक लगा दी है। और पढ़ें