अलीगढ़ से हैरान करने वाली खबर : सांस की नली में गुटखा फंसने से व्यक्ति की मौत, रात में पान मसाला खाकर सोया था

सांस की नली में गुटखा फंसने से व्यक्ति की मौत, रात में पान मसाला खाकर सोया था
फ़ाइल फोटो | पान मसाला

Feb 17, 2024 13:17

सांस की नली में गुटखा फंसने से व्यक्ति की मौत हो गई। रात में पान मसाला खा कर सोया था, जिसके बाद हालत बिगड़ गई।

Feb 17, 2024 13:17

Short Highlights
  • गुटखा खाकर सोया था 
  • सांस की नली में फंस गई डली 
  • उपचार के बाद बिगड़ गई हालत
Aligarh news : अलीगढ़ में सांस की नली में गुटखा फंसने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक गुटखा खाकर सो गया था। वही, युवक की सांस नाली में गुटखा की डली फंस गई। इलाज के लिए परिजन खैर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला अस्पताल और मेडिकल ले गये, लेकिन युवक ने दम तोड़ दिया।  यह घटना थाना खैर के गोदौली इलाके की है।

गुटखा खाकर सोया था 
पान मसाला और गुटखा खाने को लेकर तमाम तरह की चेतावनी दी जाती है, लेकिन लोग ऐसी चेतावनी को नजरअंदाज कर देते हैं। इतना ही नहीं पान मसाला के पैकेट पर इसे खाना हानिकारक बताया गया है। इसे खाने से कैंसर जैसी बीमारी हो सकती है, तो जान भी चली जाती है। ऐसा ही मामला अलीगढ़ में आया है। जहां युवक गुटखा खाकर सो गया। इसके बाद उसकी मौत हो गई।  

सांस की नली में फंसा
थाना खैर इलाके के गोदौली के रहने वाले 55 वर्षीय राजवीर वाल्मीकि 15 फरवरी की रात को गुटखा खाकर सोए थे। इस दौरान गुटखा की डली सांस की नली में फंस गई। इस दौरान राजवीर को सांस लेने में दिक्कत हुई। जब राजवीर की हालत बिगड़ी, तो परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां से डॉक्टर ने मलखान सिंह जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल से भी डॉक्टरों ने जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

उपचार के बाद बिगड़ गई हालत
हालांकि डॉक्टरों ने सांस नली में से गुटके की डली को बाहर निकाल दिया। जिससे रामवीर की हालत में सुधार हुआ, लेकिन शुक्रवार को फिर से हालत बिगड़ गई। इस दौरान मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान राजवीर की मौत हो गई। मृतक राजवीर के चार बेटे, एक बेटी है । इस खबर से परिवार में मातम छा गया है।

Also Read

यूपी सरकार के मंत्री असीम अरुण बोले-हर परिवार की आय चार गुनी बढ़ानी है, तभी देश विकसित बन पाएगा

5 Oct 2024 05:57 PM

अलीगढ़ Aligarh News : यूपी सरकार के मंत्री असीम अरुण बोले-हर परिवार की आय चार गुनी बढ़ानी है, तभी देश विकसित बन पाएगा

यूपी सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण शनिवार को अलीगढ़ के खैर में आयोजित अमृत काल में सहभागिता कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे। और पढ़ें