ऑथर A K Sharma

Etah News : शादीशुदा प्रेमिका ने ननदोई के साथ मिलकर की थी प्रेमी की हत्या, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान 

शादीशुदा प्रेमिका ने ननदोई के साथ मिलकर की थी प्रेमी की हत्या, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान 
UPT | पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

Jul 06, 2024 23:25

सुषमा देवी पत्नी उदयवीर ने शुक्रवार को थाने पर लिखित तहरीर दी थी। जिसमें पुलिस को बताया गया कि उसका बेटा पंकज अपने दोस्तों के साथ अलीगंज तहसील गया था। शाम होने पर पंकज के दोस्त वापस गांव लौट आए लेकिन वह वापस नहीं लौटा।

Jul 06, 2024 23:25

Etah News : एटा में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने युवक की हत्या का सनसनीखेज खुलासा किया है। युवक की शादीशुदा प्रेमिका ही कातिल निकली है। प्रेमिका ने अपने रिश्तेदारों के साथ साजिश रचकर प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया। प्रेमी का शव क्षत विक्षत अवस्था में अलीगंज के जंगल में पड़ा मिला है।

क्या है पूरा मामला
मामला अलीगंज के जसरथपुर थाना क्षेत्र के महाराजपुर गांव का है। जहां की निवासी सुषमा देवी पत्नी उदयवीर ने शुक्रवार को थाने पर लिखित तहरीर दी थी। जिसमें पुलिस को बताया गया कि उसका बेटा पंकज अपने दोस्तों के साथ अलीगंज तहसील गया था। शाम होने पर पंकज के दोस्त वापस गांव लौट आए लेकिन वह वापस नहीं लौटा। जब दोस्तों से पूछा तो उन्होंने बताया की किसी का फोन आने पर पंकज कहीं चला गया था। इसके बाद सुषमा ने काफी देर तक बेटे का इंतजार किया, लेकिन वह नहीं लौटा। घर के सभी लोग पंकज की तलाश में जुट गए। लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। जिसके बाद पंकज की मां सुषमा ने थाने पर तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

युवक का गांव की शादीशुदा महिला से थे प्रेम संबंध
पुलिस की प्रारंभिक जांच में घरवालों ने बताया की पंकज का गांव की ही रहने वाली शादीशुदा राजकुमारी से प्रेम संबंध थे। पुलिस ने प्रेमी की मां की तहरीर पर राजकुमारी सहित चार लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज जांच में जुट गई। एसपी राजेश कुमार सिंह ने घटना के खुलासे के लिए थाना पुलिस सर्विलांस और स्वाट टीम को निर्देशित किया। पुलिस टीम ने नामजद अभियुक्त अनीश पुत्र राजीव को मुखबिर की सूचना पर अलीगंज के काशीराम कालोनी के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल करते हुए खुलासा कर दिया। पुलिस टीम ने आरोपी की निशानदेही पर जंगल से पंकज का शव बरामद कर लिया।

ऐसे रची हत्या की साजिश
पंकज का गांव की ही रहने वाली राजकुमारी से प्रेम संबंध थे। दोनों का घर आमने-सामने है। दोनों का एक दूसरे के घर खूब आना-जाना भी था। जब इस बात की भनक राजकुमारी के ननदोई राजीव को हुई तो उसको ये बात अच्छी नहीं लगी। ननदोई राजीव ने पहले भी कई बार पंकज को समझाया था। लेकिन वह नहीं माना। राजीव ने राजकुमारी के साथ मिलकर पंकज की हत्या की योजना बनाई। साजिश में राजीव के दोनों बेटे अनीश और विनय भी शामिल रहे। पहले राजकुमारी ने पंकज को फोन करके खेत पर बुलाया और मफलर से गला घोंटकर हत्या कर दी। शव को छिपाने के इरादे से कच्चे तालाब के किनारे फेंक दिया। पुलिस टीम ने हत्यारोपी प्रेमिका राजकुमारी और ननदोई के बेटे अनीश को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया है।

Also Read

अचानक होने लगी नोटों की बारिश, लूटने की मच गई होड़, मगर तभी…

5 Oct 2024 03:07 PM

एटा तहसील में काम कर रहे थे लोग : अचानक होने लगी नोटों की बारिश, लूटने की मच गई होड़, मगर तभी…

पुरानी तहसील में अचानक नोटों की बारिश होने लगी। क्या वकील, क्या मुंशी, सब नोट लूटने में लग गए। लेकिन फिर जो पता चला, उसने सभी को सन्न कर दिया। और पढ़ें