Kasganj News : मिड डे मील खाकर 60 से अधिक छात्र बीमार, जिला अस्पताल में भर्ती

मिड डे मील खाकर 60 से अधिक छात्र बीमार, जिला अस्पताल में भर्ती
UPT | अस्पताल में भर्ती बीमार छात्र

Aug 02, 2024 00:19

जनपद कासगंज के कोतवाली सदर क्षेत्र के सुमंत कुमार माहेश्वरी इंटर कॉलेज का है जहां आज सुबह इंटरवल में बच्चों को खाना दिया गया। खाने के बाद अचानक 60 से अधिक बच्चों की तबियत खराब होने…

Aug 02, 2024 00:19

Kasganj News : जनपद कासगंज में शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहां शिक्षा लापरवाही के चलते 60 से अधिक छात्र मिड डे मील खाकर बीमार हो गए। बच्चों के अनुसार खाने में कीड़े निकले थे। जिसकी वजह से खाना खाते ही बच्चों के पेट में दर्द शुरू हो गया और उल्टी भी होने लगी। आनन फानन में जिसकी जानकारी स्वास्थ विभाग के अधिकारियों को भेजी तो तत्काल बच्चों को दवाई दी। लेकिन करीब 26 बच्चों की तबियत में सुधार नहीं होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

कासगंज के सुमंत कुमार माहेश्वरी इंटर कॉलेज में घटी यह घटना
हम आप को बतादे ये पूरा मामला जनपद कासगंज के कोतवाली सदर क्षेत्र के सुमंत कुमार माहेश्वरी इंटर कॉलेज का है जहां आज सुबह इंटरवल में बच्चों को खाना दिया गया। खाने के बाद अचानक 60 से अधिक बच्चों की तबियत खराब होने लगी। और बच्चों के पेट में दर्द और उल्टी होने लगी।

26 बच्चों की तबियत में सुधार नहीं होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया
तत्काल स्कूल प्रशासन ने घटना की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दी। तभी डॉक्टरों की टीम कॉलेज में पहुंची। बच्चों को प्राथमिक उपचार दिया गया। लेकिन 26 बच्चों की तबियत में सुधार नहीं होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी होते ही जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार मौर्य, उपजिलाधिकारी संजीव कुमार, सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल सभी बच्चों की तबियत सही बताई जा रही है। वहीं बताया जा रहा है कि जो खाना बच्चों को दिया जा रहा है। वह खाना एनजीओ के माध्यम से वितरित किया जाता है। बच्चों ने बताया कि खाने में कीड़े निकले थे। जिसकी वजह से बच्चों की तबियत खराब हो गई है।

Also Read

पिता और भाई से है जान का खतरा, मुख्यमंत्री से लगाई सुरक्षा की गुहार 

19 Sep 2024 08:19 PM

अलीगढ़ एलीना खान से शिवांगी बनकर कलेक्ट्रेट में की शादी : पिता और भाई से है जान का खतरा, मुख्यमंत्री से लगाई सुरक्षा की गुहार 

गैर हिंदू संप्रदाय से ताल्लुक रखने वाली युवती ने हिंदू रीति रिवाज अपना कर कोर्ट में शादी कर ली। युवती ने तीन दिन पहले वीडियो वायरल कर परिजनों से जान का खतरा बताया था। और पढ़ें