अलीगढ़ में किसानों ने WTO की नीतियो के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर पुतला फूंका है…
Aligarh News : WTO से खेती को बाहर करने की मांग को लेकर किसानों का विरोध प्रदर्शन, फूंका पुतला
Feb 26, 2024 19:23
Feb 26, 2024 19:23
- WTO की नीतियां किसान-मजदूर विरोधी हैं
- किसानों ने WTO का पुतला फूंका
WTO की नीतियां किसान-मजदूर विरोधी है
विरोध-प्रदर्शन के दौरान क्रांतिकारी किसान यूनियन के राज्य प्रभारी शशिकांत ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि डब्ल्यूटीओ की नीतियां किसान-मजदूर विरोधी हैं। जिनके तहत सरकार लगातार खेती पर सब्सिडी और राहत में कटौती कर रही हैं । श्रमिकों - कार्मिकों की छंटनी, रोजगार और शिक्षा क्षेत्र के निजीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है । डब्ल्यू टी ओ वैश्विक स्तर पर कार्पोरेट के हितों को साधने वाली संस्था है।
किसानों ने WTO का पुतला फूंका
किसानों ने डब्ल्यूटीओ का पुतला फूंक कर विरोध दर्ज किया। इस दौरान मौके पर उपस्थित पुलिसकर्मियों से काफी देर तक छीना झपटी हुई। आखिरकार किसानों ने पुतला आग के हवाले कर दिया। विरोध प्रदर्शन में क्रांतिकारी किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष सत्यवीर सिंह, अशोक नगोला, जिला महामंत्री नरेंद्र पाल सिंह, धर्मपाल सिंह, भाकियू के मुनेश पाल सिंह, जय किसान आंदोलन के प्रदेश उपाध्यक्ष आत्मप्रकाश सिंह, ग्रेटर अलीगढ़ योजना प्रभावित किसान मोर्चा,पप्पू सिंह, जितेन्द्र सिंह आदि प्रमुख किसान नेता मौजूद रहे।
Also Read
6 Oct 2024 02:57 PM
कासगंज के जिला अस्पताल में रविवार को जिलाधिकारी मेधा रूपम की उपस्थिति में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कन्याओं को उपहार देकर और केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। और पढ़ें