अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में फायरिंग : दो सगे भाइयों को गोली लगी, हमले के दो आरोपी गिरफ्तार

दो सगे भाइयों को गोली लगी, हमले के दो आरोपी गिरफ्तार
UPT | AMU कैंपस में फायरिंग में घायल

Jul 24, 2024 14:29

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में कर्मचारी भाइयों को गोली लगने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की मेडिकल कॉलोनी में स्कूटी से रजिस्ट्रार कार्यालय दोनों भाई जा रहे थे।

Jul 24, 2024 14:29

Short Highlights
  • दो सगे भाईयों को लगी गोली 
  • सुरक्षा में तैनात एएमयू की मोबाइल टीम मौके पर पहुंची  
  • पुरानी रंजिश और पूर्व में चल रहे मुकदमेबाजी के कारण हुई घटना 
Aligarh News : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में कर्मचारी भाइयों को गोली लगने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की मेडिकल कॉलोनी में स्कूटी से रजिस्ट्रार कार्यालय दोनों भाई जा रहे थे। मिंटोई रोड के पास कुछ लोगों ने रोक कर फायर कर दिया। जिसमें दोनों भाई गंभीर घायल हो गये। बताया जा रहा है कि रंजिश और मुकदमेबाजी के विवाद के बाद यह घटना समाने आई है। दोनों ही भाई एएमयू के रजिस्ट्रार कार्यालय में तैनात है। घायल कर्मचारियों  को इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहीं, सूचना पर एएमयू प्रशासन व पुलिस अधिकारी फोर्स के साथ मेडिकल कॉलेज पहुंच गये हैं। पुलिस घटना की जानकारी में जुटी हुई है। यह घटना थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मेडिकल कॉलोनी की है। 

दो सगे भाइयों को लगी गोली 
बताया जा रहा है कि नदीम और कलीम एएमयू रजिस्ट्रार कार्यालय में तैनात है और बुधवार कार्यालय जा रहे थे। तभी कुछ लोगों ने कैंपस में ही रोक कर स्कूटी से जा रहे भाइयों से विवाद करने लगे। इस बीच फायरिंग हो गई। जिसमें गोली लगने से दोनों ही सगे भाई घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया कराया गया है। वहीं मौके पर एएमयू प्रशासन व पुलिस अधिकारी फोर्स के साथ मेडिकल कॉलेज पहुंच गये। घटना में शामिल दो आरोपियों को पकड़ लिया गया है। पुलिस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।  

सुरक्षा में तैनात एएमयू की मोबाइल टीम मौके पर पहुंची  
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर डॉ वसीम अली ने बताया कि जमालपुर में रहने वाले मोहम्मद नदीम, मोहम्मद कलीम रजिस्ट्रार कार्यालय में तैनात हैं। बुधवार सुबह 9:30 बजे मेडिकल कॉलोनी में दोनों भाई  स्कूटी से कार्यालय जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में विवाद हो गया। देखते-देखते फायरिंग हो गई। जिसमें दोनों सगे भाई गोली लगने से घायल हो गए। एएमयू परिसर में सुरक्षा व्यवस्था में तैनात सिक्योरिटी मोबाइल टीम मौके पर पहुंच गई और दोनों घायलों को उपचार के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में जानकारी की जा रही है। वहीं घटना में जो अन्य लोग शामिल थे। उनके  बारे में  भी सीसीटीवी फुटेज के जरिए जानकारी जुटाई जा रही है । पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। 

पुरानी रंजिश और पूर्व में चल रहे मुकदमेबाजी के कारण हुई घटना 
घटना को लेकर पुलिस क्षेत्राधिकारी सिविल लाइन एएसपी अमृत जैन ने बताया कि AMU कैंपस में फायरिंग की सूचना प्राप्त हुई थी। जिसमें दो व्यक्ति घायल हो गए। जिनको उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल दो हमलावरों को पकड़ा गया। पुलिस की फील्ड यूनिट द्वारा साक्ष्य एकत्रित किया गया है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। एएसपी अमृत जैन ने बताया कि घटना का मुख्य उद्देश्य जो सामने आया है, वह आपसी रंजिश और पूर्व में चल रहे मुकदमेबाजी का होना पाया गया है। घटना में दो लोगों को मौके से पकड़ा है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। 
 

Also Read

कर्ज और धमकियों से परेशान होने की बात सामने आई

7 Sep 2024 10:03 PM

कासगंज पेड़ से लटका मिला शिक्षक का शव : कर्ज और धमकियों से परेशान होने की बात सामने आई

कासगंज के सोरों कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक शिक्षक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका हुआ मिला। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। और पढ़ें