Aligarh News : अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर रुकी वंदे भारत एक्सप्रेस,ढोल-नगाड़े व मिठाई बांट कर किया गया स्वागत 

अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर रुकी वंदे भारत एक्सप्रेस,ढोल-नगाड़े व मिठाई बांट कर किया गया स्वागत 
UPT | अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर रुकी वंदे भारत एक्सप्रेस

Aug 16, 2024 12:00

अलीगढ़ में शुक्रवार को पहली बार वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव प्लेटफार्म पर हुआ। इस दौरान यात्री काफी खुश दिखे और स्टेशन पर ही ढोल नगाड़े बजाए गए।

Aug 16, 2024 12:00

Short Highlights
  • वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव की कर रहे थे मांग 
  • अलीगढ़ स्टेशन पहुंचने पर यात्रियों ने ढोल नगाड़ों के साथ किया स्वागत 
Aligarh news : अलीगढ़ में शुक्रवार को पहली बार वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव प्लेटफार्म पर हुआ। इस दौरान यात्री काफी खुश दिखे और स्टेशन पर ही ढोल नगाड़े बजाए गए। दिल्ली - अयोध्या वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर ठहराव के लिए रेलवे बोर्ड ने मंजूरी दी है। अलीगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन कुछ मिनट के लिए रुकी। यह सुबह करीब 7:30 बजे प्लेटफार्म पर पहुंच गई। इस दौरान अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम और हाथरस सांसद अनूप बाल्मीकि ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। 

वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव की कर रहे थे मांग 

शुक्रवार सुबह ट्रेन रुकते ही लोगों ने फूलों से स्वागत किया। वहीं, लोग मोबाइल कैमरे में भी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की फोटो और वीडियो बनाने लगे। अलीगढ़वासियों  की लंबे समय से राजधानी और वंदे भारत ट्रेन के ठहराव की मांग की जा रही थी। वहीं शुक्रवार को वंदे भारत ट्रेन रुकने पर लोगों ने फूल मालाओं से स्वागत किया।

अलीगढ़ स्टेशन पहुंचने पर यात्रियों ने ढोल नगाड़ों के साथ किया स्वागत 
  
दिल्ली के आनंद विहार से अलीगढ़ स्टेशन तक आने में वंदे भारत को 70 मिनट लगे। वही, अलीगढ़ से कानपुर करीब ढाई घंटे में जा सकेंगे। अलीगढ़ से अयोध्या का सफर तय करने में समय की बचत भी होगी और यात्रियों का सफर आरामदायक भी होगा। दिल्ली - हावड़ा ट्रैक पर चलने वाली यह तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस है। इस ट्रेन को प्रधानमंत्री ने 30 दिसंबर 2023 को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया था। यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन संचालित होगी। वंदे भारत ट्रेन के अलीगढ़ स्टेशन पहुंचने पर यात्रियों ने ढोल नगाड़ों के साथ मिठाईयां बांटी, वंदे भारत ट्रेन के चालक दल का फूल मालाओं से स्वागत कर मिठाई भी खिलाई। 

Also Read

यूपी सरकार के मंत्री असीम अरुण बोले-हर परिवार की आय चार गुनी बढ़ानी है, तभी देश विकसित बन पाएगा

5 Oct 2024 05:57 PM

अलीगढ़ Aligarh News : यूपी सरकार के मंत्री असीम अरुण बोले-हर परिवार की आय चार गुनी बढ़ानी है, तभी देश विकसित बन पाएगा

यूपी सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण शनिवार को अलीगढ़ के खैर में आयोजित अमृत काल में सहभागिता कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे। और पढ़ें