Agra News : खनन माफिया के हौसले बुलंद, पीछा कर रहे पुलिसकर्मी पर किया फायर, एक घायल

UPT | खनन माफिया की तलाश में जुटी पुलिस

Sep 07, 2024 13:00

बाह से लेकर खेरागढ़ तक खनन माफिया दबंगई के बल पर खनन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं जब पुलिस इन माफियाओं पर नकेल कसने का प्रयास करती है तो  खनन माफिया पुलिस पर ही हमला बोल देते हैं...

Short Highlights
  • आगरा में खनन माफिया के हौसले बुलंद
  • खनन माफिया के गुर्गों ने पुलिसकर्मियों पर चलाई गोली
  • एक पुलिसकर्मी घायल
Agra News : आगरा पुलिस कमिश्नरी में खनन माफिया के हौसले लगातार बुलंद होते दिखाई दे रहे हैं। बाह से लेकर खेरागढ़ तक खनन माफिया दबंगई के बल पर खनन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं जब पुलिस इन माफियाओं पर नकेल कसने का प्रयास करती है तो  खनन माफिया पुलिस पर ही हमला बोल देते हैं। ऐसा ही कुछ शनिवार को देखने को मिला। जहां पुलिस कमिश्नरी पश्चिमी जोन के थाना खेरागढ़ क्षेत्र में खनन माफिया के गुर्गों ने पुलिस पर हमला बोल दिया।

खनन माफिया के गुर्गे ने पुलिस पर चलाई गोली
इस दौरान, जब खनन माफिया के गुर्गों को जब पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तब खनन माफिया के गुर्गों ने ट्रैक्टर से टक्कर मारने के बाद तमंचे से गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। खनन माफिया के गुर्गे यही नहीं रुके बल्कि उन्होंने पीछा कर रहे सिपाही अजय को गोली मार दी। गोली सिपाही के कान के पास लगी है। पुलिस पर फायरिंग करने के बाद खनन माफिया के गुर्गे वहां से भाग निकले। 


पुलिस ने खनन माफिया का किया पीछा यह पूरी घटना पश्चिमी जोन के थाना खेरागढ़ में शनिवार सुबह करीब आठ बजे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि खेरागढ़ कस्बे में समाध गांव रोड से बालू से भरी दो ट्रैक्टर-ट्राली आ रही थीं। थाना खेरागढ़ के निरीक्षक देव करन सिंह ने पुलिसकर्मियों के साथ ट्रैक्टर-ट्रालियों का पीछा करना शुरू कर दिया। जब खनन माफियाओं को इसकी जानकारी हुई कि पुलिस उनके पीछे लगी है तो खनन माफिया के गुर्गों ने कुछ आगे जाकर अपनी ट्रालियों को ट्रैक्टर से अलग कर दिया। जिसके बाद पुलिस की गाड़ी को बीच में लेने के बाद उसमें टक्कर मारी।   खनन माफिया की तलाश में जुटी पुलिस इसी बीच, खनन माफिया के गुर्गों ने दबंगई के साथ पुलिस पर तमंचे से कई राउंड फायर किए और वहां से भाग निकले। यही नहीं, मनबढ़े खनन माफिया के गुर्गों ने पीछा कर रहे सिपाही को गोली मार दी। सिपाही के गोली लगते ही पुलिस कर्मियों के कदम जहां के तहां थम गए। खनन माफियाओं के गुर्गों की दहशत से पुलिस को वहां से उल्टे पैर भागना पड़ गया। जब थाने से वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की जानकारी दी गई तब अतरिक्त फोर्स मौक पर पहुंच गया। अब पुलिस खनन माफिया की तलाश में जुटी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि खनन माफियाओं को दबोचने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। 

ये भी पढ़ें- कुशीनगर में इंसानियत शर्मसार : अस्पताल का बिल चुकाने के लिए पिता ने किया बच्चे का सौदा, पुलिस ने सकुशल बरामद किया

Also Read