Ram Mandir Pran Pratishtha:  महिलाओं को प्रसाद में दी जाएंगी फिरोजाबाद की चूड़ियां, 10 हजार बंडल अयोध्या के लिए रवाना

Uttar Pradesh times | बैंडबाजे के साथ चूड़ियों का बंडल अयोध्या भेजा गया

Jan 18, 2024 13:50

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में देश-विदेश से आई महिलाओं को प्रसाद स्वरुप सुहाग नगरी फिरोजाबाद की चूड़ियां दी जाएंगी। कांच की चूड़ियों और कंगन में भगवान राम-सीता और रामदरबार के अन्य देवी-देवताओं के चित्र उकेरे गए हैं।

Short Highlights
  • यहां के एक उद्योगपति ने 10 हजार चूड़ियों के बंडल सीता-राम और हनुमान के चित्र उकेर कर बनाये हैं
  • इन चूड़ियों को प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आने वाली महिलाओं को प्रसाद स्वरूप दिया जाएगा
 Firozabad News (राममोहन शर्मा): सुहाग नगरी फिरोजाबाद से अयोध्या के लिए बुधवार को 10 हजार चूड़ियों का बंडल बैंड बाजे के साथ डोला सजाकर रवाना किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में सुहाग नगरी के लोग मौजूद रहे। अयोध्या में भव्य एवं दिव्य श्रीराम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा में जिला फिरोजाबाद भी अपनी भूमिका निभा रहा है।

चूड़ियों में उकेरे राम-सीता के चित्र
यहां के एक उद्योगपति ने 10 हजार चूड़ियों के बंडल सीता-राम और हनुमान के चित्र उकेर कर बनाये हैं। इन सभी चूड़ियों को 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने वाले देश-विदेश से आने वाली महिलाओं को प्रसाद स्वरूप वितरित किया जाएगा। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर राम-सीता की आकृति वाली रंग-बिरंगी चूड़ियां और कंगन भेजे गए हैं। भगवान राम-सीता और रामदरबार के अन्य देवी-देवताओं के चित्र पर उकेरे गए हैं। यह चूड़ियां राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने वाली महिला शक्ति की कलाई पर खनकेंगी।

Also Read