Firozabad News : शिक्षक संघ की पदाधिकारियों ने महिला आयोग की अध्यक्ष से की मुलाकात

UPT | महिला शिक्षक संघ की पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। 

Sep 22, 2024 22:33

उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्य के निर्देशन में बबीता चौहान महिला आयोग की नव नियुक्त अध्यक्ष  के गृह...

Firozabad News : उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्य के निर्देशन में बबीता चौहान महिला आयोग की नव नियुक्त अध्यक्ष  के गृह जनपद आगरा आगमन पर उनके निज निवास पर पहुंच कर उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। 



आगरा मंडल अध्यक्ष  रुबी शाक्य ने संघठन के बारे में अवगत कराया। वही रीमा सिंह यादव जिलाध्यक्ष फिरोजाबाद ने जनपद मे पिछले 3 साल से कार्य करते हुए संघ की विशेषताओं को बताया। आगरा की नव नामित जिलाध्यक्ष  गीता राठौर ने नवीन कार्यकारिणी से मिलाया। वहीं बबीता चौहान ने कहा कि किसी भी प्रकार की विभागीय स्तर की समस्या आने पर तुरन्त अवगत कराये, जिसका जो संभव सहयोग होगा, कराया जायेगा। 

ये लोग रहे मौजूद
इस मौके पर आगरा से अध्यापिका अनीता कुशवाहा, अनीता चाहर, राखी देवरानी, गुंजन कुलश्रेष्ठ, संगीता शर्मा के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।

Also Read