Firozabad News :  मिशन शक्ति के तहत स्कूल में कन्या भोज, जानिये विधायक ने क्या कहा...

UPT | मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय में कार्यक्रम का उद्घाटन करते विधायक।

Oct 11, 2024 17:31

फिरोजाबाद में नवरात्र के पावन पर्व पर मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत विशाल कन्या भोज का आयोजन प्रधानाध्यापिका रीमा यादव की ओर से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य अतिथि टूण्डला विधायक प्रेमपाल...

Firozabad News : फिरोजाबाद में नवरात्र के पावन पर्व पर मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत विशाल कन्या भोज का आयोजन प्रधानाध्यापिका रीमा यादव की ओर से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य अतिथि टूण्डला विधायक प्रेमपाल धनगर ने की। कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पांडे और खण्ड शिक्षा अधिकारी उपेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। 

हर वर्ग तक शिक्षा पहुंचाना सरकार का मकसद
प्रेमपाल धनगर ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक शिक्षा पहुंचाना, हर बच्चे को ​शिक्षित बनाना है। शिक्षक का कार्य है कि नौनिहालों को ऐसी शिक्षा दें, जिससे उसे रोजगार पाने में कोई परेशानी न हो। विद्यालय से निकला बच्चा एक अच्छा नागरिक बनकर देश की सेवा कर सके। 

क्या कहते हैं बीएसए
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पांडेय ने कहा कि शिक्षक का परम दायित्व है की सरकार द्वारा चलाई ज़ा रही योजनाओं का पालन कर बच्चों को निपुण बनायें। देश के विकास के लिए बच्चियों का सशक्त होना अनिवार्य है। विद्यालय में उपस्थित समस्त कन्याओं को भोजन एवं प्रसाद वितरण कर कन्या पूजन किया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी उपेन्द्र सिंह ने मां दुर्गा के 9 स्वरूप लिए 9 बच्चियों की उपस्थिति की सरहना की। उन्होंने विद्यालय विकास एवं प्रगति पर चर्चा की। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रीमा यादव एवं समस्त स्टाफ को सफल कार्यक्रम के लिए भूरि भूरि प्रशंसा की।

कार्यक्रम में ये भी रहे मौजूद
मंचासीन अतिथियों में बालिका शिक्षा डीसी. पंकज चिमनानी, बीएसडब्ल्यूए के जिलाध्यक्ष  कमल यादव, नारी सशक्तिकरण की प्रदेश अध्यक्ष पंकज कुमारी, पूर्व प्रधान नरेंद्र तोमर, एआरपी कौशल सिंह, डॉ. जीतेन्द्र प्रताप, महिला शिक्षक संघ से पदाधिकारी नीति, शिखा, रेनू, गीतांजलि, अर्चना, विनीता, रंजना, कुसुमलता, दीपमाला, मुधुलता, आकांशा, अपर्णा, रश्मि, प्राची, मिशन शक्ति की नोडल शिक्षिकायें एवं न्याय पंचायत मोहम्मदी से शशि, रश्मि निवोरिया, जेपी ठाकुर, अरुण उपाध्याय, सचिन यादव, केदारनाथ, मीना, कौशलेन्द्र आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन एआरपी डॉ. अमरनाथ सिंह आर्य ने किया। 

Also Read