Agra News : जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति की घोषणा, मधु संरक्षक और प्रीति अध्यक्ष बनीं...

UPT | जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति की पदाधिकारी।

Sep 06, 2024 17:32

जनकपुरी महोत्सव में सियाराम के विवाह के लिए सभी मंगल कार्यों की जिम्मेदारी महिला समिति सम्भालेगी। संगीत, मेहंदी, हल्दी, लगन, सीता जी का डोला जैसे सभी कार्य महिला समिति की देखरेख में में सम्पन्न होंगे, जिसका...

Agra News : जनकपुरी महोत्सव में सियाराम के विवाह के लिए सभी मंगल कार्यों की जिम्मेदारी महिला समिति सम्भालेगी। संगीत, मेहंदी, हल्दी, लगन, सीता जी का डोला जैसे सभी कार्य महिला समिति की देखरेख में में सम्पन्न होंगे, जिसका नेतृत्व महिला समिति की संरक्षक मधु बघेल करेंगी। शुक्रवार को जनकपुरी महोत्सव कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में आयोजन समिति के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल ने सर्वप्रथम महिला समिति की संरक्षक के लिए मधु बघेल के नाम की घोषणा की। इसके उपरान्त मधु बघेल ने अध्यक्ष पद के लिए प्रीति उपाध्याय के नाम के साथ समस्त महिला टीम की घोषणा की और उनका पटका पहनाकर स्वागत किया।

ऐसा होंगे कार्यक्रम
महिला समिति की संरक्षक मधु बघेल ने बताया कि मिथिला नगरी में प्रतिदिन सुन्दरकाण्ड का पाठ व मंगल गीत की शुरुआत के साथ सियाराम के विवाह की खुशियां भी बिखरने लगी हैं। क्षेत्र के जन-जन में उत्साह है। हर कोई इस अलौकिक व दिव्य महोत्सव का सहयोगी व साक्ष्य बनने को आतुर है। यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है। आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है। हर दिन माहौल में उत्साह और उमंग बढ़ रहा है। महिला समिति की पदाधिकारियों द्वारा जल्दी अलग-अलग टीम का गठन कर विभिन्न कार्यों की जिम्मेदारियां सौपी जाएंगी। 

ये है पूरी कार्यकारिणी
अध्यक्ष प्रीति उपाध्याय ने कहा कि सभी लोग एक परिवार के रूप में काम कर रहे हैं। आयोजन को सफल और सुन्दर बनाने के लिए सभी के सुझाव भी लिए जा रहे हैं। संचालन गौरव राजावत ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से रानी सुनयना की स्वरूप मंजु वर्मा, नीतू अग्रवाल, मेधावी गर्ग, क्षमा जैन सक्सेना, श्वेता अग्रवाल, आयुषि राजावत, निर्मल बत्रा, रचना चतुर्वेदी, स्वाती जादौन, वंदना अग्रवाल, नीलम तिवारी, पूजा भोजवानी, प्रीति अग्रवाल, शालू तिवारी, मीनाक्षी वर्मा, गौरी उपाध्याय, शालिनी शर्मा, पारुल भारद्वाज, मिनी वर्मा, शैफाली अग्रवाल आदि उपस्थित थीं। महिला समिति कार्यकारिणी में मधु बघेल को संरक्षक, प्रीति उपाध्याय-अध्यक्ष, शोभा शिवहरे-संयोजक, सहसंयोजक वर्षा, शिप्रा को सह संयोजक एवं पलक अग्रवाल को समिति के महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

Also Read