Mathura News : 32 साल बाद सपा ने यादव को सौंपी जिले की कमान, सियासी हलचल तेज...

UPT | मथुरा के नवनियुक्त सपा जिलाध्यक्ष।

Jul 18, 2024 17:49

समाजवादी पार्टी ने फरह ब्लॉक प्रमुख रहे वीरेंद्र यादव को मथुरा समाजवादी पार्टी का जिलाध्यक्ष बनाया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की संतुति पर प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने फरह ब्लॉक के बरारी गांव...

Mathura News : समाजवादी पार्टी ने फरह ब्लॉक प्रमुख रहे वीरेंद्र यादव को मथुरा समाजवादी पार्टी का जिलाध्यक्ष बनाया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की संतुति पर प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने फरह ब्लॉक के बरारी गांव के रहने वाले वीरेंद्र यादव पर विश्वास जताया है। अब तक समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष का कार्य ठाकुर अजीत सिंह देख रहे थे।  

राजनैतिक गलियारों में हलचल तेज 
जनपद में समाजवादी पार्टी के अचानक बदले जिलाध्यक्ष को लेकर राजनैतिक गलियारों में हलचल तेज है। बताया यह भी जा रहा है कि पार्टी में निष्ठापूर्वक काम न करने की वजह से जिलाध्यक्ष को हटाया गया है। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की रणनीति के तहत वीरेंद्र यादव को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। 

32 साल बाद यादव को जिले की कमान
साल 1992 में समाजवादी पार्टी के गठन के साथ ही पहले जिलाध्यक्ष के तौर पर मथुरा के सदर क्षेत्र के रहने वाले जयप्रकाश यादव को जिलाध्यक्ष बनाया गया था। लेकिन, एक बार फिर 32 साल बाद किसी यादव को मथुरा इकाई के अध्यक्ष की कुर्सी सौंपी गई है। वीरेंद्र यादव के अध्यक्ष बनने पर सपा नेता प्रदीप चौधरी पूर्व एमएलसी प्रतिनिधि, रवि यादव,  सुभाष पाल, पूर्व जिलाध्यक्ष विभोर गौतम, मुरारी लाल, कमरुद्दीन, मुन्ना मलिक, तनवीर अहमद, अभिषेक यादव आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

Also Read