बीच सड़क सांडों की लड़ाई देख सहमे लोग : हलक में आ गई जान, दहशत में आए राहगीर

UPT | बंदायू में बीच सड़क पर आपस में लड़ते सांड

Sep 23, 2024 15:25

उत्‍तर प्रदेश के जिलों में आवारा जानवरों का आतंक आए दिन देखने को मिलता है। कई बार आवारा जानवरों की वजह से लोग हादसों का भी शिकार हो जाते हैं।  बदांयू जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा...

Badaun News : उत्‍तर प्रदेश के जिलों में आवारा जानवरों का आतंक आए दिन देखने को मिलता है। कई बार आवारा जानवरों की वजह से लोग हादसों का भी शिकार हो जाते हैं।  बदांयू जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें बीच सड़क दो आवारा सांड एक दूसरे से भिड़ते दिख रहे हैं। आपस में लड़ते लड़ते ये सांड सड़क पर जा रहे ऑटो के पीछे भी पहुंच जाते हैं। ऑटो में बैठी सवारियों की किस्‍मत अच्‍छी थी कि वे सांड़ की चपेट में आने से बच गए। नहीं तो हादसा हो सकता था। दो सांडों की लड़ाई में राहगीर अपने आपको बचाते नजर आए।

हादसा होने से टला
सहसवान तहसील इलाके के नरैनी चौराहे के आसपास आवारा सांडों के बीच का विवाद चर्चा का विषय बना हुआ है। बीच सड़क पर सांड आपस में गुत्‍थमगुत्‍थी करते नजर आए। इस दौरान सड़क पर सवारियों से भरा ऑटो गुजर रहा था। सांड लड़ते हुए ऑटो के पीछे जा पहुंचे। गनीमत रही कि ऑटो रुका नहीं वरना हादसा हो सकता था। इस दौरान ऑटो में बैठी सवारियां सहमी हुई नजर आईं। सवारियों ने कहा कि अगर सांडों की लड़ाई की वजह से ऑटो पलट गया तो कुछ भी हो सकता था। 

दहशत में आए राहगीर
बीच चौराहे पर दो सांडाें की लड़ाई से राहगीर भी दहशत में आ गए। कभी आपस में लड़ते और कभी लोगों पर हमला करते सांडों से लोग अपनी जान बचाते नजर आए। राहगीरों ने कहा कि सांड लड़ाई के दौरान बहुत ज्यादा आक्रामक हो गए थे। इसलिए वहां  दहशत का माहौल हो गया था। 

Also Read