बदायूं की घटना का पूरा सच सामने आया : कौन था साजिद, क्या था मकसद, क्या दोनों बच्चों का खून पिया उसने?

UPT | बदायूं की घटना का पूरा सच सामने आया

Mar 20, 2024 15:40

बदायूं की बाबा कॉलोनी में दो बच्चों की हत्या मामले में नई-नई जानकारियां सामने आ रही हैं। बच्चों की हत्या करने वाला साजिद घर के ठीक सामने ही अपनी सैलून की दुकान चलाता था। लोगों का कहना है कि वह पूरे परिवार की हत्या करने की तैयारी से आया था।

Short Highlights
  • रात में विनोद के घर पहुंचा था साजिद
  • बच्चों को छत पर ले जाकर मारा
  • विनोद के परिवार से थे साजिद के अच्छे संबंध
Budaun News : बदायूं की बाबा कॉलोनी में दो बच्चों की हत्या मामले में नई-नई जानकारियां सामने आ रही हैं। बच्चों की हत्या करने वाला साजिद घर के ठीक सामने ही अपनी सैलून की दुकान चलाता था। लोगों का कहना है कि वह पूरे परिवार की हत्या करने की तैयारी से आया था। घटना के बाद से ही इलाके में तनाव फैल गया है। क्षेत्र में इसे लेकर तरह-तरह की बातें चल रही हैं। लोग आरोप लगा रहे हैं कि उसने उस्तरे से घाव देने के बाद खून पिया। हालांकि पुलिस या डॉक्टरों ने इस बारे में कोई पुष्टि नहीं की है।

जानिए क्या है पूरा मामला?
दरअसल जिले के बाबा कॉलोनी में रहने वाले एक ठेकेदार विनोद के बच्चों की उसी के घर के ठीक सामने सैलून चलाने वाले नाई साजिद ने हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक, वह करीब 2 साल से कॉलोनी में दुकान चला रहा था। विनोद के तीन बच्चे हैं, जो बाल कटवाने उसी दुकान पर जाते थे। इस कारण साजिद का भी विनोद के घर पर आना-जाना था। विनोद की पत्नी संगीता एक ब्यूटी पार्लर भी चलाती हैं।

रात में विनोद के घर पहुंचा साजिद
मोहल्ले वालों के मुताबिक साजिद हर रोज रात के करीब 9-10 बजे अपनी दुकान बंद करके जाता था। लेकिन वारदात वाले दिन वह शाम करीब 4 बजे ही दुकान बंद कर चला गया। इसके बाद वह रात के करीब 8 बजे अपने साथियों के साथ विनोद के घर पहुंचा। घर में विनोद की पत्नी संगीता और उसके तीनों बेटे मौजूद थे। कहा जा रहा है कि आरोपी अपने कपड़ों में चाकू छिपाकर आया था।

बच्चों को छत पर ले जाकर मारा
साजिद के घर पहुंचते ही संगीता चाय बनाने चली गई। आरोपी दोनों बच्चों को छत पर लेकर गया और तीसरे बच्चे को पानी लाने को कहकर भेज दिया। इसके बाद उसने दोनों बच्चों की गला रेतकर हत्या कर दी। इतने में ही तीसरा बच्चा पानी लेकर ऊपर पहुंचा तो घटना देखकर उसकी चीख निकल गई। वह नीचे भागने लगा तो साजिद ने उस पर भी हमला किया। इस हमले में बच्चे की उंगली कट गई।

विनोद के परिवार से थे साजिद के अच्छे संबंध
जानकारी के मुताबिक आरोपी साजिद के विनोद के परिवार से अच्छे संबंध थे। विनोद की सलाह पर ही साजिद ने अपनी दुकान खोली थी। इसके लिए विनोद ने उसे कुछ रुपये भी दिए थे। साजिद का अक्सर विनोद के घर में आना-जाना था। आरोपी जब रात में घर पहुंचा तो भी किसी को ऐतराज नहीं था। उसने बच्चों की दादी से भी मुलाकात की थी। साजिद को वारदात के दिन भी कुछ रुपयों की जरूरत थी। उसने विनोद के परिवार से इसके लिए बात भी की थी।

पुलिस ने किया साजिद का एनकाउंटर
बच्चों की हत्या के बाद इलाके में तनाव फैल गया। आरोपियों के दूसरे समुदाय का होने के कारण लोगों का गुस्सा भड़क गया। लोगों ने हंगामा करते हुए उसके दुकान में आग लगा दी। वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी साजिद का पुरानी चांदमारी के पास एनकाउंटर कर दिया, जबकि उसके दो साथियों की तलाश की जा रही है। पुलिस हत्या की वजह का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

Also Read