बदायूँ पहुंचे शिवपाल यादव : चुनाव न लड़ने की अफवाह पर लगाया विराम, सोशल मीडिया पर कह दी ऐसी बात...

UPT | बदायूँ पहुंचे शिवपाल यादव

Mar 14, 2024 14:53

शिवपाल यादव ने बदायूं में लोकसभा चुनाव के लिए जनसंपर्क अभियान की शुरुआत कर दी है। उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी।

Short Highlights

बदायूं पहुंचे शिवपाल यादव
सोशल मीडिया पर दी जानकारी
नाराजगी की अटकलों पर लगा विराम

Budaun News : समाजवादी के कद्दावर नेता शिवपाल यादव गुरुवार को बदायूं पहुंचे। इसकी जानकारी शिवपाल ने अपने सोशल मीडिया पर दी। शिवपाल के बदायूं पहुंचत ही उन अटकलों पर विराम लग गया, जिसमें दावा किया जा रहा था कि बदायूं से टिकट मिलने के बाद वह समाजवादी पार्टी ने नाराज चल रहे हैं। उन्होंने बदायूं से अपना पुराना नाता बताया है। इस दौरान उन्होंने शायराना अंदाज में अपनी बात भी रखी।

जनसंपर्क यात्रा पर पहुंचे शिवपाल
शिवपाल यादव बदायूं में जनसंपर्क यात्रा पर पहुंचे हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर लिखा- 'आज से बदायूं लोकसभा क्षेत्र में जनसम्पर्क हेतु यात्रा पर हूं।  मेरा इस क्षेत्र से दशकों पुराना आत्मीय रिश्ता है। मन में बदायूं से जुड़े ढेरों किस्से और यादें हैं। शकील बदायूनी साहब के शब्दों में... कैसे कह दूँ कि मुलाक़ात नहीं होती है, रोज़ मिलते हैं मगर बात नहीं होती है।'
 
सपा ने दिया था बदायूं से टिकट
दरअसल समाजवादी पार्टी ने पहले बदायूं से धमेंद्र यादव का नाम घोषित किया था। लेकिन इसके बाद तीसरी लिस्ट  में धर्मेंद्र का टिकट काटकर शिवपाल यादव का नाम शामिल किया था। दरअसल धर्मेंद्र यादव दो बार के सांसद रह चुके हैं, लेकिन पिछले चुनाव में वह भाजपा की संघमित्रा मौर्य से चुनाव हार गए थे। शायद इसलिए ही अखिलेश ने इस बार शिवपाल पर भरोसा जताया है।

बदायूं का ऐसा रहा है इतिहास
1951 से लेकर अब तक बदायूं में 17 बार मतदान हुए हैं। अब तक सबसे ज्यादा 6 बार समाजवादी पार्टी ने इस सीट पर जीत दर्ज की है। इसके अलावा 5 बार कांग्रेस, 2 बार भाजपा, 1 बार जनसंघ, 1 बार भारतीय लोक दल और 1 बार जनता दल ने जीत दर्ज की है। हालांकि 1984 के बाद से अब तक एक बार भी कांग्रेस इस सीट पर जीत नहीं पाई है। वहीं भाजपा ने 1991 ने बदायूं सीट पर जीत दर्ज की है।

Also Read