बदायूं में सनसनीखेज मामला : गुरुकुल से पांच बच्चे रहस्यमयी तरीके से गायब, जांच में नहीं मिला कोई सुराग

UPT | गुरुकुल

Apr 04, 2024 18:56

बदायूं के एक गुरुकुल में पढ़ने वाले 5 बच्चे गायब हो गए है। यह घटना बुधवार रात की है। हैरान कर देने वाली बात ये है कि गुरुकुल में इसकी भनक गार्ड, बच्चे या स्टाफ किसी को भी नहीं लगी...

Short Highlights
  • गुरुकुल से पांच बच्चे रहस्यमयी तरीके से लापता
  • आवासीय गुरुकुल में शिक्षा ग्रहण करते थे बच्चे
  • 12 से 17 वर्षीय बच्चे अचानक हुए गायब
Budaun News : बदायूं से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बदायूं के एक गुरुकुल में पढ़ने वाले 5 बच्चे गायब हो गए है। यह घटना बुधवार रात की है। हैरान कर देने वाली बात ये है कि गुरुकुल में इसकी भनक गार्ड, बच्चे या स्टाफ किसी को भी नहीं लगी। पूरे गुरुकुल में किसी को नहीं पता कि वह बच्चे अचानत कहां गायब हो गए हैं।  महर्षि दयानंद गुरुकुल से हुए बच्चे गायब
बता दें कि मामला जरीफनगर थाना इलाके के रसूलपुर कलां स्थित महर्षि दयानंद गुरुकुल का है, जहां रात में अचानक 5 बच्चे गायब हो गए है। पांचों बच्चों की उम्र 12 से 17 साल के बीच में है। हैरान कर देने वाली बात यह है कि बच्चों के गायब होने की भनक पूरे गुरुकुल में किसी को भी नहीं लगी। रहस्यमयी परिस्थितियों में गायब बच्चों का कोई सुराग तक नहीं मिला है। 

रहस्यमयी परिस्थितियों में हुए गायब
गुरुकुल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले तफ्तीश की। लेकिन बच्चों की पता नहीं चला। पुलिस ने बताया कि पांचों बच्चों के गायब होने का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस ने बच्चों को खोजने में जांच पड़ताल शुरू कर रही है। साथ ही आचार्य और परिजन भी लापता बच्चों को तलाशने में जुटे हैं।

Also Read