शिवपाल यादव नहीं लड़ेंगे चुनाव : बदायूं से बेटे आदित्य के नाम का एलान, कहा- नवरात्र में करेंगे नामांकन

UPT | आदित्य यादव

Apr 08, 2024 10:34

शिवपाल सिंह यादव ने कहा- देखिए, पहले तो लखनऊ से उनका ही नाम चला था। लेकिन खासतौर से युवाओं की मांग पर अब आदित्य यादव प्रत्याशी हो गए हैं...

Budaun News : यूपी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने साफ की दिया है कि आगामी चुनाव में बदायूं लोकसभा सीट से उनकी जगह उनके बेटे चुनाव लड़ेंगे। दरअसल, रविवार को बिसौली विधानसभा क्षेत्र के अहमदगंज की चुनावी सभा उन्होंने कहा कि उनके स्थान पर अब बदायूं लोकसभा सीट से उनके बेटे आदित्य यादव उम्मीदवार होंगे। साथ ही बताया कि आदित्य यादव अपना नामांकन नवरात्र में करेंगे। 
 
सभा में लगे आदित्य जिंदाबाद के नारे
शिवपाल सिंह यादव ने चुनावी सभा में कहा कि यह चुनाव बहुत आवश्यक है। जिसके बाद अपने बेटे का नाम लिए बिना बोले चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अब तो बन गए हैं। इसके बाद लोगों की ओर से नाम आया आदित्य यादव। तभी सभा में आदित्य यादव जिंदाबाद के नारे लगने लगे। फिर शिवपाल सिंह यादव ने कहा- देखिए, पहले तो लखनऊ से उनका ही नाम चला था। लेकिन खासतौर से युवाओं की मांग पर अब आदित्य यादव प्रत्याशी हो गए हैं। नवरात्रि में पंडित से पूछ कर नामांकन कराया जाएगा। नवरात्र में शुभ और अच्छा होता है।

निर्वाचन क्षेत्र में नहीं किया था चुनाव प्रचार
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने 20 फरवरी को बदायूं से धर्मेंद्र यादव का टिकट काटकर शिवपाल सिंह यादव को पार्टी प्रत्याशी घोषित किया था। जिसके बाद वह निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव प्रचार करने नहीं पहुंचे थे, तभी से अटकले लगाई जा रहीं है कि शिवपाल सिंह यादव विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में सक्रिय रहना चाहते हैं। जिसके बाद अब उन्होंने साफ कर दिया है कि उनकी जगह बदायूं लोकसभा सीट से उनका बेटा चुनाव लड़ेगा।

Also Read