बदायूं से बड़ी खबर : सपा नेता के चचेरे भाई पर हमला, फायरिंग का भी आरोप

UPT | थाने में दी तहरीर

Apr 29, 2024 16:52

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष के चचेरे भाई वीर सिंह यादव पर हमला किया गया।

Badaun News : उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष के चचेरे भाई वीर सिंह यादव पर हमला किया गया। पीड़ित का आरोप है कि उन पर गोलियां भी चलाई गईं। हालांकि गोली लगने से वह बाल-बाल बच गए। पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
यह है पूरा मामला
बताया गया कि यह घटना बदायूं जिले के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव नहडोली की है। आरोप है कि सपा के जिलाध्यक्ष आशीष यादव के चचेरे भाई वीर सिंह यादव सपा प्रत्याशी आदित्य यादव के चुनाव प्रचार में गए थे। इसी दौरान एक व्यक्ति गुड्डू ने उन पर अचानक हमला कर दिया। वीर सिंह का आरोप है कि आरोपी गुड्डू ने उसके साथ मारपीट की। साथ ही उन पर फायरिंग भी की गई। हालांकि गोली चूक गई और वे बाल-बाल बच गए। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस की छानबीन जारी
इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस अभी मामले की पूरी तहकीकात कर रही है। आरोपी गुड्डू की तलाश भी की जा रही है जिसके खिलाफ पुलिस के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने भी इस मामले पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी सपा कार्यकर्ता पर हमला होगा तो उसका भरपूर विरोध किया जाएगा। बदायूं पुलिस का कहना है कि चुनाव प्रचार के दौरान किसी भी तरह की घुसपैठ या विघटनकारी गतिविधि की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस घटना से पूरे जिले में एक बार फिर चुनावी माहौल गरमा गया है। वहीं इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Also Read