बरेली में घर का एकलौता चिराग बुझा : खेलने के दौरान दूध के भगौने में गिरकर मासूम की मौत, जानें कैसे हुआ हादसा ...

UPT | मृतक बच्चे का फोटो

Apr 27, 2024 06:47

बरेली की नगर पालिका नवाबगंज में एक बच्चा गर्म दूध के भगौने में गिर कर झुलस गया। उसको गंभीर हालत में जिला अस्पताल में इलाज को भर्ती कराया गया। मगर, इलाज के बाद भी हालत में सुधार नहीं हुआ। जिसके चलते मेरठ मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया, लेकिन देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Bareilly news : उत्तर प्रदेश के बरेली की नगर पालिका नवाबगंज में एक बच्चा गर्म दूध के भगौने में गिर कर झुलस गया। उसको गंभीर हालत में जिला अस्पताल में इलाज को भर्ती कराया गया। मगर, इलाज के बाद भी हालत में सुधार नहीं हुआ। जिसके चलते मेरठ मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया, लेकिन देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया।

मुहल्ले में चाय की दुकान 
नगर पालिका नवाबगंज के नई बस्ती मुहल्ला निवासी अकील अहमद की घर के पास ही चाय की दुकान है। वह अपने घर में दूध गर्म कर भगौने में ठंडा कर रहे थे। उस वक्त उनका इकलौता बेटा जैनुल हसन (2 वर्ष) खेल रहा था। वह खेलते-खेलते दूध के भागौने के पास पहुंच गया, और दूध के भागौने में गिर गया। उसकी रोने की आवाज सुनकर परिवार के लोग दौड़े, लेकिन काफी झुलस चुका था।

जिला अस्पताल में इलाज को कराया भर्ती
जैनुल हसन काफी बुरी तरह से झुलस गया था। उसको जिला अस्पताल में इलाज को भर्ती कराया। मगर, हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद मेरठ के अस्पताल में रेफर किया, लेकिन यहां मौत हो गई। मृतक का शव बरेली के नवाबगंज पहुंचा। इसके बाद सुपुर्द ए खाक किया गया। मगर, इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक बच्चे की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। इसके साथ ही बड़ी संख्या में कस्बे के लोग सांत्वना देने पहुंचे।

Also Read