Breilly News : पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोपियों को भेजा जेल, गाली गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

UPT | आरोपियों को जेल भेजती पुलिस

Sep 10, 2024 00:45

बरेली के प्रेम नगर थाना क्षेत्र के बानखाना में एक युवती ने युवकों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। इसको लेकर काफी कहासुनी हुई थी। हालांकि, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेकर शांत करा दिया। मगर, इस मामले में प्रेमनगर थाना पुलिस ने सोमवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

Bareilly News : उत्तर प्रदेश के बरेली के प्रेम नगर थाना क्षेत्र के बानखाना में एक युवती ने युवकों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। इसको लेकर काफी कहासुनी हुई थी। हालांकि, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेकर शांत करा दिया। मगर, इस मामले में प्रेमनगर थाना पुलिस ने सोमवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इसके साथ ही मोहल्ले में शांति व्यवस्था कायम रखने को पुलिस नजर रख रही है। क्योंकि, शहर का बानखाना अति संवेदनशील है। यहां से किसी छोटी  बात पर कोई बड़ा बवाल न बने। इसलिए भी नजर रखी जा रही है।

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
शहर की प्रेमनगर थाना पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मोहसिन और फुरकान उर्फ मांटू के रूप में हुई है। यह दोनों प्रेम नगर थाना क्षेत्र के बानखाना बगिया निवासी हैं। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ एक महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी के साथ रास्ते में घेरकर छेड़छाड़ करते हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने उसकी बेटी का पीछा किया और विरोध करने पर दरवाजे के सामने खड़े होकर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। इसी मामले में दोनों आरोपियों को जेल भेजा है।

सख्त कार्रवाई की मांग
शहर की प्रेमनगर थाना पुलिस ने मीडिया को बताया कि एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपियों की तलाश में जुट गए थे। सोमवार को उन्हें प्रेमनगर थाना क्षेत्र में वेंकट हॉल से नीम वाली मठिया की ओर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया है।पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।उन्हें अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की।

Also Read