Shahjahanpur News : अभिनेता राजपाल यादव नहीं चुका पा रहे थे लोन, बैंक ने सील की संपत्ति 

UPT | अभिनेता राजपाल यादव।

Aug 13, 2024 01:48

चर्चित अभिनेता राजपाल यादव की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। अभिनेता पर इस बार बड़ी गाज गिरी है। उनके उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में सेठ एंक्लेव स्थित करोड़ों की संपत्ति को बैंक ने सील कर...

Shahjahanpur News : चर्चित अभिनेता राजपाल यादव की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। अभिनेता पर इस बार बड़ी गाज गिरी है। उनके उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में सेठ एंक्लेव स्थित करोड़ों की संपत्ति को बैंक ने सील कर दिया है। यह कार्रवाई फिल्म 'अता-पता लापता' के लिए सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया मुंबई की बांद्रा ब्रांच से लिए गए लोन को न चुका पाने के एवज में की गई है। 

मुंबई से शाहजहांपुर पहुंचे अधिकारी
दो दिन पहले मुंबई से सेंट्रल बैंक आफ इंडिया के अधिकारी शाहजहांपुर पहुंचे थे। यहां आकर उन्होंने कार्रवाई शुरू कर दी थी। रविवार को उन्होंने इस प्रॉपर्टी पर बैंक का बैनर लगा दिया। इसमें लिखा था कि यह संपत्ति सेंट्रल बैंक आफ इंडिया मुंबई की है। इस पर किसी तरह की कोई भी खरीद फरोख्त ना की जाए। सोमवार सुबह सेंट्रल बैंक आफ इंडिया मुंबई के अधिकारी इस प्रॉपर्टी पर पहुंचे और इसे सील कर दिया।

राजपाल पर पहले भी हो चुकी है कार्रवाई
बता दें कि राजपाल यादव के पिता नौरंगी लाल यादव के नाम से मुंबई की सेंट्रल बैंक आफ इंडिया की बांद्रा ब्रांच से एक बड़ा लोन लोन लिया था। इस लोन को न अदा कर पाने के कारण यह कार्रवाई की गई है। जानकारी के अनुसार, बैंक कर्मचारियों ने प्रॉपर्टी के गेट पर ताले डालकर उन्हें सील कर दिया है। इसके साथ ही वहां पर बैंक की प्रॉपर्टी लिखकर बैनर लगा दिया गया है। राजपाल के खिलाफ पहले भी कार्रवाई हो चुकी है, जब पैसा नहीं चुका पाने की वजह से उन्हें जेल जाना पड़ा था। 

Also Read