Shahjahanpur News : राज्यपाल आनंदी बेन पटेल पहुंचीं शाहजहांपुर, विनोबा सेवा आश्रम में करेंगी लाइब्रेरी का उद्घाटन

UPT | राज्यपाल आनंदी बेन पटेल पहुंचीं शाहजहांपुर।

Jun 13, 2024 03:01

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बुधवार को शाहजहांपुर के विनोबा सेवा आश्रम में लाइब्रेरी का उद्घाटन करेंगी। राज्यपाल यहां प्रदर्शनी का अवलोकन करने के साथ ही कार्यक्रम को संबोधित करेंगी।

Shahjahanpur News : उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल बुधवार को शाहजहांपुर में हैं। राज्यपाल आज यहां विनोबा सेवा आश्रम में लाइब्रेरी का शुभारंभ करेंगी। राज्यपाल के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं। 

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बुधवार को भावलखेड़ा ब्लॉक के विनोबा सेवा आश्रम का दौरा करेंगी। वह यहां अहिंसा सभागार और लाइब्रेरी का उद्घाटन करेंगी। आश्रम में यह उनका तीसरा दौरा होगा। राज्यपाल आश्रम में विनोबा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी, पुस्तकालय का उद्घाटन करेंगी, बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा बनतारा का उद्घाटन करेंगी और प्रदर्शनी का अवलोकन करने के साथ ही कार्यक्रम को संबोधित करेंगी।

लाइब्रेरी में इन पुस्तकों का संग्रह 
शहर से 13 किलो मीटर दूर सीतापुर हाइवे पर स्थित विनोबा सेवा आश्रम महात्मा गांधी और आचार्य विनोबा भावे से प्रभावित दृढ़ प्रतिबद्धता और विचारधारा पर आधारित है। आश्रम की लाइब्रेरी में महात्मा गांधी, आचार्य विनोबा भावे, अन्य महापुरुषों व प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकों का संग्रह किया गया है।  

राज्यपाल ने हनुमान धाम में दर्शन किया
विनोबा सेवा आश्रम का दौरा करने ले पहले राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने बुधवार सुबह करीब 9:15 बजे विसरात स्थित हनुमान धाम में दर्शन किए। उन्होंने हनुमान धाम के गर्भगृह में स्थापित मूर्तियों की पूजा की। आरती करने के बाद प्रसाद ग्रहण किया। राज्यपाल यहां करीबल 15 मिनट तक रहीं। 

Also Read