Gonda News : जमीन विवाद में रिटायर्ड फौजी ने की थी हत्या, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

UPT | पुलिस की गिरफ्त में आरोपी रिटायर फौजी।

Sep 05, 2024 16:30

आरोपी अरुण कुमार सिंह ने जमीनी विवाद के चलते 50 वर्षीय रमेश को अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मार दी थी। हत्या के बाद वह मौके से फरार हो गया था। पुलिस अधीक्षक और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आरोपी को...

Gonda News : गोंडा के तरबगंज थाना क्षेत्र के दुबे पुरवा गांव में बीते सोमवार को दलित मजदूर रमेश कुमार की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी रिटायर्ड फौजी अरुण कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक रिवॉल्वर और 6 कारतूस भी बरामद किए हैं।

ये है पूरा मामला
आरोपी अरुण कुमार सिंह ने जमीनी विवाद के चलते 50 वर्षीय रमेश को अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मार दी थी। हत्या के बाद वह मौके से फरार हो गया था। पुलिस अधीक्षक और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। आज तरबगंज थाने की पुलिस ने उसे पकड़ी गांव की तरफ जाने वाली सड़क से गिरफ्तार किया और उसके निशानदेही पर रिवॉल्वर बरामद किया।

जमीन विवाद ने ली जान
मृतक रमेश कुमार के गांव के ही रहने वाले आरोपी अरुण कुमार सिंह से घर के पास स्थित आबादी की जमीन को लेकर कई सालों से विवाद चल रहा था। फौज से रिटायर होने के बाद अरुण ने कई बार रमेश के साथ मारपीट की थी। बीते सोमवार की शाम दुबे पुरवा गांव में एक बार फिर दोनों के बीच कहासुनी हुई, उस दौरान गुस्से में आकर अरुण ने रमेश पर गोली चला दी।

मुख्य आरोपी गिरफ्तार
तरबगंज थाना अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि जमीन विवाद के चलते रिटायर्ड फौजी अरुण कुमार सिंह ने गुस्से में आकर रमेश कुमार की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके निशानदेही पर घटना में प्रयोग किया गया रिवॉल्वर भी बरामद कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है और अन्य कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Also Read