Jhansi News : 15 साल के बच्चे को सांप ने काटा, हालत नाजुक, मां भोलेनाथ से कर रही प्रार्थना

UPT | मां भोलेनाथ से कर रही प्रार्थना

Sep 06, 2024 02:12

झांसी में 15 वर्षीय बच्चे को सांप ने काटा। बच्चे की हालत गंभीर है। मां भोलेनाथ मंदिर में प्रार्थना कर रही है। सांप काटने की घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया।

Jhansi News : झांसी के टोड़ी फतेहपुर थाना क्षेत्र के पुंछी गांव निवासी 15 वर्षीय संगीत उर्फ साहिल को बुधवार रात एक सांप ने डस लिया। घटना के बाद से बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे झांसी के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

सांप ने संगीत के पैर में डस लिया
संगीत अपने परिवार के साथ नंदनपुरा में किराए के मकान में रहता है। रात को खाना खाकर सभी कमरे में सो रहे थे तभी सांप ने संगीत के पैर में डस लिया। परिजन उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज ले गए।

सांप को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया
सांप पकड़कर डॉक्टर को दिखाया घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे सपेरे ने सांप को पकड़कर डिब्बे में बंद कर लिया। बाद में सांप को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया ताकि डॉक्टर सांप के जहर के बारे में पता लगा सकें और बच्चे का इलाज उसी के अनुसार कर सकें। मां की दुआएं संगीत की मां रजनी देवी भोलेनाथ मंदिर में बैठकर अपने बेटे की सलामती के लिए प्रार्थना कर रही हैं। वह लगातार भगवान से अपने बेटे को स्वस्थ करने की दुआएं मांग रही हैं।

सांप काटने की घटनाएं झांसी में सांप काटने की घटनाएं आए दिन होती रहती हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश के मौसम में सांपों के काटने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। लोगों को सांपों से सावधान रहने की जरूरत है।

Also Read