लोकसभा चुनाव 2024 : सोनिया गांधी के करीबी कांग्रेस के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव, दिनेश प्रताप सिंह रायबरेली से भाजपा उम्मीदवार

UPT | दिनेश प्रताप सिंह

May 02, 2024 18:32

2019 के लोकसभा चुनाव में, भाजपा ने दिनेश प्रताप सिंह को रायबरेली से सोनिया गांधी के खिलाफ उतारा था। दिनेश प्रताप सिंह ने भी जमकर चुनाव प्रचार किया था। जिस कारण से सोनिया गांधी के वोट प्रतिसत में कमी आई थी।

Short Highlights
  • दिनेश प्रताप सिंह के भाई राकेश सिंह भी राजनीति में हैं
  • भारतीय जनता पार्टी से पहले दिनेश प्रताप सिंह कांग्रेस में थे
Raibareli News : योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह रायबरेली के गद्दावर नेता हैं। उनकी राजनीतिक यात्रा कांग्रेस से शुरू हुई थी और वह दो बार विधान परिषद के सदस्य रहे। हालांकि, 2018 में उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।

2019 के लोकसभा चुनाव में, भाजपा ने दिनेश प्रताप सिंह को रायबरेली से सोनिया गांधी के खिलाफ उतारा था। दिनेश प्रताप सिंह ने भी जमकर चुनाव प्रचार किया था। जिस कारण से सोनिया गांधी के वोट प्रतिसत में कमी आई थी। हालांकि दिनेश प्रताप सिंह को जीत हासिल नहीं हुई। लेकिन उन्होंने सोनिया गांधी के सामने अच्छा चुनाव लड़ा था।  2022 में दिनेश प्रताप सिंह ने भाजपा के टिकट पर विधान परिषद का चुनाव जीतकर तीसरी बार एमएलसी बने।

दिनेश प्रताप सिंह के भाई राकेश सिंह भी राजनीति में हैं। हालांकि राकेश सिंह 2022 के चुनाव में हार गए थे, लेकिन भाजपा ने दिनेश प्रताप सिंह को योगी आदित्यनाथ की दूसरी पारी की सरकार में मंत्री बनाकर उन्हें मजबूत राजनीतिक स्थान दिया ताकि गांधी परिवार के गढ़ में भाजपा की भी मजबूत उपस्थिति रहे।

सोनिया गांधी के करीबी रहे हैं दिनेश प्रताप 
भारतीय जनता पार्टी से पहले दिनेश प्रताप सिंह कांग्रेस में थे। साथ ही कांग्रेस पार्टी से 2 बार एमएलसी भी रहे हैं। पहले 2010 और फिर 2016 में  कांग्रेस  विधान परिषद के सदस्य बने। सिंह को पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का करीबी बताया जाता था। साथ ही गांधी परिवार से भी उनके अच्छे संबंध थे। लेकीन सरकार से बाहर होने के बाद 2018 में दिनेश प्रताप सिंह कांग्रेस छोड़कर भाजपा  में शामिल हो गए। जिसके बाद वो भाजपा से ही एमएलसी बने और फिर योगी सरकार में मंत्री भी बने।

Also Read