Sawan Somvar : सावन का पहला सोमवार आज मेरठ के औघड़नाथ मंदिर में हर-हर महादेव

UPT | सावन के पहले सोमवार को मेरठ के औघड़नाथ मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक करते श्रद्धालुगण।

Jul 22, 2024 09:49

इस समय पूरा मेरठ महानगर भगवा रंग से सराबोर नजर आया। भगवान भूतेश्वर महादेव मंदिर में सावन के पहले सोमवार को विशेष पूजा का आयोजन किया गया।

Short Highlights
  • आज सोमवार से श्रवण मास की शुरूआत
  • औघड़नाथ मंदिर में चार बजे से शिवभक्तो की कतार
  • एक किलोमीटर लंबी लाइन में लगे शिवभक्त कर रहे दर्शन के लिए प्रतीक्षा  
Sawan First Somvar in Meerut : आज से श्रावण माह की शुरूआत हो गई है। आज ही सावन के पहला सोमवार भी है। सावन के पहले सोमवार को मेरठ के सभी शिवमंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। सुबह तीन बजे से मंदिरों में पहुंचकर श्रद्धालुगण शिव की पूजा—अराधना में जुटे हैं। मेरठ के प्रसिद्ध औघडनाथ, भूतेश्वर महादेव, विल्वेश्वर महादेव मदिर, झारखंडी महादेव और बुढाना गेट के स्वयंभू मंदिर में श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर आर्शिवाद मांगा।

सभी शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है
आज सावन का पहला सोमवार है। इस मौके पर मेरठ के सभी शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है। श्रद्धालुगण शिव की पूजा के लिए मंदिर में उमड़ रहे हैं। मेरठ के विश्व प्रसिद्ध औघडनाथ मंदिर से लेकर जिले के हर छोटे शिवालय में चारों ओर हर हर महादेव की गूंज सुनाई दे रही है। औघडनाथ मंदिर में बाबा औघडनाथ के पूजा और दर्शन को श्रद्धालुओं की कतारें तड़के से लगी हुई हैं। औघड़नाथ मंदिर का द्वार खुलते ही श्रद्धालुगणों ने हाथों में जल और दिल में मनोकामना लिए बम बोले के जयकारों के साथ भोलेनाथ के दर्शन किए। इसी के साथ हर हर महादेव के जयकारे से मेरठ के मंदिर परिसर गूंज उठे।

आज कांवड़िये भी हरिद्वार की ओर रवाना हो गए
मेरठ के लाखों श्रद्धालुओं का सैलाब मंदिरों में देखने को मिला। सावन के पहले सोमवार में आज कांवड़िये भी हरिद्वार की ओर रवाना हो गए। बम भोले के जयकारे के साथ बाबा भोले पर अर्पण करने के लिए हरिद्वार से पैदल ही गंगा लेकर आएंगे और जलार्पण करेंगे। इस समय पूरा मेरठ महानगर भगवा रंग से सराबोर नजर आया। भगवान भूतेश्वर महादेव मंदिर में सावन के पहले सोमवार को विशेष पूजा का आयोजन किया गया। भोलेनाथ की भव्य आरती हुई। दूध, शहद और जलाभिषेक के साथ भगवान शिव की पूजा की गई। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

पहले सोमवार को पहले महाआरती की गई
सदर स्थित विल्वेश्वर महादेव मंदिर में सावन के पहले सोमवार को पहले महाआरती की गई। पहले सोमवार का विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता है कि सावन के महीने में भगवान शिव एक दिन की पूजा से प्रसन्न हो जाते हैं। 

Also Read