किसान मुफ्त बिजली योजना : गाजियाबाद में मात्र 517 किसानों ने कराया पंजीकरण, जानिए अन्य जिलों का हाल

UPT | निजी नलकूप फ्री बिजली योजना।

Jul 05, 2024 03:15

30 जून 2024 तक योजना का लाभ लेने के लिए अंतिम मौका था। 28 जून 2024 तक मात्र 31.247 किसानों ने ही अपने निजी नलकूप योजना के लिए पंजीकरण कराए हैं।

Short Highlights
  • एक अप्रैल 2023 को शुरू की गई थी योजना
  • सबसे कम पंजीकरण गाजियाबाद और नोएडा में
  • 14 जिलों में 2.88 लाख किसान योजना अंतर्गत
Ghaziabad News : प्रदेश सरकार की ओर से एक अप्रैल 2023 से शुरू की गई निजी नलकूप फ्री बिजली योजना का किसान लाभ नहीं उठा रहे हैं। पीवीवीएनएल मेरठ के अंतगर्त आने वाले सभी 14 जिलों में अभी तक मात्र 31,247 किसानों ने ही अपना पंजीकरण कराया है।

सभी 14 जिलों में 2.88 लाख किसान योजना के अंतर्गत
पीवीवीएनएल के दायरे में आने वाले सभी 14 जिलों में 2.88 लाख किसान योजना के अंतगर्त आते हैं। इनमें पांच लाख से अधिक नलकूप उपभोक्ता हैं। इसके बावजूद किसानों ने योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन नहीं कराया है। अब विभाग ने फ्री बिजली योजना में पंजीकरण की तिथि 15 जुलाई तक के लिए बढ़ा दी है। 

1 अप्रैल 2023 से किसानों के लिए मुफ्त बिजली योजना
1 अप्रैल 2023 से किसानों के लिए मुफ्त बिजली योजना शुरू की गई थी। योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को 31 मार्च 2023 से पहले का बकाया जमा करना था और पंजीकरण कराकर योजना का लाभ उठाना था। 

30 जून 2024 तक अंतिम मौका
30 जून 2024 तक योजना का लाभ लेने के लिए अंतिम मौका था। 28 जून 2024 तक मात्र 31.247 किसानों ने ही अपने निजी नलकूप योजना के लिए पंजीकरण कराए हैं। योजना का लाभ उठाने के लिए निजी नलकूप किसानों को 31 मार्च 2023 तक का बकाया जमा करना था। 

पश्चिमांचल के किसानों पर 1113 करोड़ रुपये बकाया 
पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के सभी 14 जिलों में अभी भी नलकूप किसानों पर 1,113 करोड़ रुपये का बकाया है। इनमें मेरठ जोन में 2,115 नलकूप उपभोक्ताओं पर 1.67 करोड़ रुपये,मेरठ जोन 2 में 74,178 उपभोक्ताओं पर 86.85 करोड रुपये बकाया है। जबकि गाजियाबाद सहित अन्य जोन में कुल 5,05,338 नलकूप उपभोक्ताओं हैं इन पर 1,113 करोड़ रुपये बकाया हैं। 

जोन                   नलकूप                  किसान पंजीकरण 
मेरठ बागपत         76293                      2458
गाजियाबाद             9593                      517
बुलंदशहर              89441                    2867
मुजफ्फरनगर          82104                   7177
सहारनपुर               57536                   4292
नोएडा                     7819                     536
मुरादाबाद                77348                 5805
गजरौला                  105404               7595

PVVNL में कुल 505538 नलकूप किसान उपभोक्ता हैं। जिनमें से अभी तक मात्र 31247 ने पंजीकरण कराया है। 

Also Read