Ghaziabad News : हाथरस दुर्घटना दुर्भाग्यपूर्ण, गाजियाबाद से "पाखंड खोल अभियान" की शुरुआत

UPT | गाजियाबाद में केंद्रीय आर्य युवक परिषद की बैठक में बोलते आर्य समाज नेता।

Jul 04, 2024 16:18

राष्ट्रीय मंत्री प्रवीण आर्य ने कहा कि हम गाजियाबाद से "पाखंड खोल अभियान" की शुरुआत करेंगे। आज भी समाज में बढ़ता हुआ पाखंड अन्ध विश्वास विचारणीय है

Short Highlights
  • गाजियाबाद में आर्य समाज ने हाथरस दुर्घटना पर शोक जताया 
  • ऐसी दुर्घटनाएं सभ्य समाज के लिए चुनौती से कम नहीं 
  • समाज में बढ़ता गुरुवाद जनता को गुमराह कर रहा 
Ghaziabad News : गाजियाबाद में आर्य समाज ने हाथरस में हुई दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि हाथरस सत्संग के दौरान हुईं दुर्घटना अत्यन्त चिन्ताजनक है व सभ्य समाज के लिए चुनौती है।

धर्म के नाम पर किस प्रकार बहकाया जा रहा है
राष्ट्रीय मंत्री प्रवीण आर्य ने कहा कि हम गाजियाबाद से "पाखंड खोल अभियान" की शुरुआत करेंगे। आज भी समाज में बढ़ता हुआ पाखंड अन्ध विश्वास विचारणीय है कि भोले भाले लोगों को धर्म के नाम पर किस प्रकार बहकाया जा रहा है। आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद सरस्वती ने समाज में उस समय व्याप्त कुरीतियों पर सीधा प्रहार किया था।

धर्म को सत्य और तर्क की कसौटी पर
उन्होंने धर्म को सत्य और तर्क की कसौटी पर परखने का आह्वान किया था। अनिल आर्य ने आर्य जनों को आह्वान किया कि समाज में बढ़ता गुरुवाद जनता को गुमराह कर रहा है। इसके लिए लोगों को जागरूक करें। विज्ञान व सत्य को परखने के बाद ही स्वीकार करें। सत्य को जानने के लिए "वेदों" की ओर लौटना ही होगा।

धर्म प्रचारकों की मान्यता प्राप्त सूची जारी करें
उन्होंने सनातन धर्म प्रतिनिधि सभाओं से भी अनुरोध किया कि वह अपने धर्म प्रचारकों की मान्यता प्राप्त सूची जारी करें। जिससे ऐसी घटनाओं को हिंदू धर्म के साथ जोड़कर न देखा जाए। उन्होंने केन्द्र सरकार से भी मांग की है कि अब समय आ गया कि धर्म कि सही परिभाषा भी परिभाषित होनी चाहिए। जिससे कोई किसी को गुमराह न कर सके। अनिल आर्य ने कहा कि हिंदू धर्म "सर्वे भवन्तु सुखिन:" की प्रार्थना करता है।मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम व योगीराज श्रीकृष्ण हमारे आदर्श हैं। हिंदू को हिंसक कहना निंदनीय व शर्मनाक है।
 

Also Read